फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India's infrastructure is taking a new shape under leadership of PM Narendra Modi says Manohar Lal

अमृत भारत स्टेशन योजना: CM मनोहर लाल बोले- आज महत्वपूर्ण दिन, PM मोदी के नेतृत्व में बदल रहा आधारभूत ढांचा

Sun, 06 Aug 2023 01:26 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Aug 2023 01:26 PM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश की प्रगति में कनेक्टिविटी का अहम रोल है। वेस्टर्न, ईस्टर्न पेरिफेरल रोड, केएमपी, केजीपी एक्सप्रेस-वे, मेट्रो विस्तार जैसे प्रोजेक्ट से हरियाणा आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोहतक में अपनी तरह का पहला एलीवेटेड रेल ट्रैक बनाया गया है।

विज्ञापन
India's infrastructure is taking a new shape under leadership of PM Narendra Modi says Manohar Lal
हरियाणा सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त को देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एक दिन में 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होना अपने आप में देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने हरियाणा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का धन्यवाद किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर नया रूप ले रहा है। चंडीगढ़-पंचकूला के अलावा हरियाणा के 15 और रेलवे स्टेशन विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि इन 15 रेलवे स्टेशन के बाद 34 और स्टेशनों को भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव रहा है। कुल 20,000 करोड़ और इस वित्त वर्ष में 2,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हरियाणा को रेलवे से मिले हैं। हर रेलवे स्टेशन पर वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट के स्टॉल लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश की प्रगति में कनेक्टिविटी का अहम रोल है। वेस्टर्न, ईस्टर्न पेरिफेरल रोड, केएमपी, केजीपी एक्सप्रेस-वे, मेट्रो विस्तार जैसे प्रोजेक्ट से हरियाणा आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोहतक में अपनी तरह का पहला एलीवेटेड रेल ट्रैक बनाया गया है। कुरुक्षेत्र में एलीवेटेड ट्रैक जल्द बनकर तैयार होगा तो वहीं कैथल के ट्रैक का भी डीपीआर तैयार किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हरियाणा की दो फीसदी भागीदारी देश की जनसंख्या में है। मगर जीडीपी में ये हिस्सेदारी चार फीसदी की है। प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा देश में अव्वल है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed