{"_id":"604893de1105907fec4f045a","slug":"independent-mla-balraj-kundu-in-favor-of-no-confidence-motion-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बलराज कूंडू : कहा- मैं नरेंद्र मोदी की विचारधारा का आदमी, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बलराज कूंडू : कहा- मैं नरेंद्र मोदी की विचारधारा का आदमी, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ
Wed, 10 Mar 2021 03:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक बलराज कूंडू।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इस बीच रोहतक के महम विधानसभा से निर्दलीय विधायक बलराज कूंड ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव नहीं, किसान के लिए जो अविश्वास प्रस्ताव आया है, उसके साथ हूं।
विज्ञापन
सरकार के पास बहुमत है। विपक्ष का संख्या बल साफ दिखता है। इस दौरान बलराज कूंड ने कहा कि सरकार मेरे चार सवालों के जवाब दे तो प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करूंगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के फायदे गिनाने पर वह सरकार के पक्ष में खड़े होंगे। कूंडू ने आगे कहा कि वह प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ लेकिन नरेंद्र मोदी की विचारधारा के आदमी हैं।
विज्ञापन
किसान के नाम पर राजनीतिक खिलवाड़ बंद होना चाहिए। किसान पर रहम करो, यह आंदोलन भी एसवाईएल की तरह मुद्दा न बनकर रह जाये। किसान के इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं। संवाद से हल निकलता है तो बातचीत बंद क्यों, राजनीतिक खेल बंद होना चाहिए। कुंडू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री व सत्ता पक्ष के साथियों से निवेदन है कि किसान के हित में काम करें। वह प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
उधर, राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले अपनी पार्टी में विश्वास हासिल करें। धानक ने कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान पर निशाना साधा और कहा कि जजपा देवीलाल की नीतियों पर चल रही है। देवीलाल ने कमेरे, किसान पर राजनीति नहीं की। कांग्रेस राजनीति के लिए यह प्रस्ताव लाई है। उन्होंने प्रस्ताव का विरोध किया।