{"_id":"57b0bd814f1c1b4e446eb3f9","slug":"independence-day-celebration-punjab-flag-hosting-by-cm-prakash-badal-mohali-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में स्वतंत्रता दिवस का शानदार जश्न, CM बादल ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में स्वतंत्रता दिवस का शानदार जश्न, CM बादल ने फहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 15 Aug 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
CM Prakash Badal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में फेज 6 स्थित सरकारी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस मौके पर पंजाब पुलिस के कई आला अधिकारी, प्रशासनिक अफसर, सांसद और विधायक मौजूद रहे। सुरक्षा कारणों से पूरे शहर भर की किलेबंदी की गई।
इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। आयोजन स्थल पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। स्थानीय पुलिस, बीएसएफ और स्वैट टीम के अलावा अन्य कई सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल रखा था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया।
एसएसपी भुल्लर को दिया गया विशेष सम्मान
सरकारी कालेज फेज-6 में हो रहे राज्य स्तरीय आजादी दिवस समागम में मोहाली के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। भुल्लर को यह सम्मान उनकी शानदार सेवाओं के लिए दिया गया। इसके पहले भी भुल्लर को प्रेसीडेंट मेडल, पुलिस मेडल फॉर गैलेंटरी और प्रेसिडेंट ऑफ इंडियाज कलर के साथ भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
भुल्लर ने मोहाली के पुलिस प्रमुख होने से पहले मुक्तसर, मोगा, रूपनगर, जालंधर, लुधियाना (देहाती), बठिंडा के जिला पुलिस प्रमुख के तौर पर भी अपनी सेवा निभा चुके हैं। गुरप्रीत सिंह भुल्लर 1991 में पुलिस विभाग में बतौर डीएसपी भर्ती हुए थे और हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं।