फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Incredible Chandigarh, Amazing Facts About City Beautiful

'अनेकता में एकता' की मिसाल है ये शहर, 13 देशों और 33 राज्यों के लोग बसते हैं यहां

Tue, 23 Jul 2019 05:47 PM IST
ajay kumar आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jul 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Incredible Chandigarh, Amazing Facts About City Beautiful
फाइल फोटो

ऐसा माना जाता रहा है कि चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा लोग पंजाब से आकर यहां बसे होंगे लेकिन हाल ही में आए जनगणना 2011 के माइग्रेशन आबादी के लेखा-जोखा ने फिलहाल इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित 33 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के लोग बसते हैं। इतना ही नहीं करीब सवा 21 हजार लोग ऐसे भी हैं, जिनका जन्म भारत के बाहर अन्य देशों में हुआ और वे यहां के स्थायी निवासी बन चुके हैं। इस हिसाब से चंडीगढ़ अपने आप में एक छोटा सा भारत संजोए हुए है।
विज्ञापन


यहां पर भिन्न-भिन्न संस्कृति के लोग हैं
सभी अपने त्योहार भी खूब हर्ष उल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। भारत सरकार की ओर से 19 जुलाई को जारी डाटा ने काफी दिलचस्प जानकारी सामने आई हैं। उसके मुताबिक साल 2011 में जब जनगणना हुई तो उस दौरान चंडीगढ़ की कुल आबादी दस लाख 55 हजार 450 थी। इनमें से दस लाख 33 हजार 877 लोगों ने भारत में जन्म लिया, जबकि बाकी लोगों का जन्म भारत से बाहर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Incredible Chandigarh, Amazing Facts About City Beautiful

जनगणना 2011 के मुताबिक, चंडीगढ़ में करीब छह लाख 78 हजार 188 लोग बाहर से आकर यहां बसे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश के लोगों की हैं। साल 2011 में जब जनगणना हुई तो उस दौरान यूपी के एक लाख 83 हजार 247 रहते थे, जबकि पंजाब से एक लाख 43 हजार 340 लोग आकर चंडीगढ़ में बस गए थे।

इसी तरह से हरियाणा से 88 हजार 386, दिल्ली से 15224, हिमाचल के 60465 और उत्तराखंड के 32 हजार लोग आकर बसे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि माइग्रेशन की सबसे बड़ी वजह रोजगार है। चंडीगढ़ में रोजगार के साथ रहने का माहौल काफी अच्छा है। इस वजह से लोग चंडीगढ़ को तवज्जो देते हैं।

पाकिस्तान से भी आकर लोग बसे हैं चंडीगढ़ में
चंडीगढ़ में कई ऐसे लोग हैं, जिनका जन्म भारत के बाहर हुआ था और जनगणना के दौरान चंडीगढ़ के स्थायी निवासी बन चुके थे। इनमें सबसे ज्यादा पाकिस्तान के हैं। पाकिस्तान से आकर करीब 11646 लोग माइग्रेट होकर चंडीगढ़ में बसे हैं।

संभवत: ये लोग बंटवारे के वक्त पाकिस्तान से आए थे। नेपाल में जन्म लेने वाले करीब सात हजार 762 लोग चंडीगढ़ में बसे हैं। इसी तरह से अफगानिस्तान के 62, बांग्लादेश के 66, भूटान के 35, चीन के 14 लोग चंडीगढ़ में बसे हैं।

शादी व रोजगार की वजह से चंडीगढ़ में आकर बसे

Incredible Chandigarh, Amazing Facts About City Beautiful

जनगणना 2011 के दौरान चंडीगढ़ में रहने वाले प्रवासी लोगों से यहां पर बसने की वजह भी पूछी गई थी। इनमें सबसे ज्यादा लोगों ने रोजगार बताया है। दो लाख से ज्यादा लोग रोजगार की वजह से चंडीगढ़ में बस गए हैं।

इनमें करीब 15 हजार महिलाएं भी शामिल हैं। करीब एक लाख दस हजार 477 लोग शादी की वजह से चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गए। इनमें करीब एक लाख नौ हजार महिलाएं हैं, जबकि एक हजार 334 पुरुष शामिल हैं। साढ़े आठ हजार लोग बिजनेस के कारण चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए। इनमें करीब 827 महिलाएं हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पंजाब यूनिवर्सिटी के समाज शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद चौधरी ने बताया कि जो मजदूर तबका है, वो सारा यूपी, बिहार का है। दिहाड़ी मजदूर यदि अपने गृह प्रदेश में काम करता है तो उसे 150-200 रुपये मिलते हैं। वही मजदूर यदि चंडीगढ़ में काम करता है तो वह एक दिन में 500-700 रुपये कमा सकता है।

चंडीगढ़ का ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर है यहां पर लोग मुफ्त में भी रह सकता है। मैंने कई रिक्शा पूलर से बात की तो पता चला है कि वे दिन भर कमाते हैं और शोरूम के बरामदे में सो जाते हैं। इससे शोरूम मालिक को मुफ्त में एक सिक्योरिटी गार्ड मिल जाता है और लोगों को सोने की जगह। जो विदेश से यहां आकर बसे हैं, उसकी दो वजह है।

पहला एजुकेशन। अफगानिस्तान, इराक-ईरान से आने वाले लोग पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए आते हैं। जो विकसित देश के लोग यहां पर आकर बसे हैं तो वे बिजनेस की वजह से यहां पर आए हैं। आज से तीन से चार दशक पहले जो भारतीय थाईलैंड में बस गए थे, अब उनके बेटे हिंदी व पंजाबी सीखने के लिए चंडीगढ़ आ रहे हैं। वे पंजाब के इलाकों से थाईलैंड में बिजनेस करते है और रहने के लिए चंडीगढ़ को चुनते हैं।

किस स्टेट के कितने लोग चंडीगढ़ में बसे हैं

स्टेट                           लोग
जम्मू कश्मीर             5104
हिमाचल प्रदेश           60465
पंजाब                   143340
उत्तराखंड                32711
हरियाणा                 88386
दिल्ली                   15224
राजस्थान                 9367
उत्तर प्रदेश              183247
बिहार                    53756
असम                     1361
पश्चिम बंगाल          7432
झारखंड                  3382
ओडिशा                   2026
छत्तीसगढ़               1253
मध्यप्रदेश                3807
गुजरात                  1335
महाराष्ट्र                  3625
आंध्र प्रदेश               1340
केरल                      1376
तमिलनाडु               3020
सिक्क्मि                  40

किस देश के कितने लोग चंडीगढ़ में बसे हैं
देश                         लोग
अफगानिस्तान            62
बांग्लादेश                   66
पाकिस्तान                11646
नेपाल                      7762
भूटान                      35
चीन                        14
इंडोनेशिया               13
ईरान                      44
इराक                     18
मलेशिया                36
यूके                       125
कनाडा                   135
यूएसए                   267

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed