फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increasing ground water Tapping in Punjab and Haryana

पंजाब और हरियाणा में बढ़ा भूजल दोहन, पंजाब के 105 और हरियाणा के 36 ब्लॉक डार्क जोन में शामिल

Sun, 24 Jun 2018 01:30 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jun 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Increasing ground water Tapping in Punjab and Haryana
भूजल दोहन - फोटो : Demo Photo
हरियाणा समेत सात राज्य ऐसे हैं, जहां खेती व अन्य कार्यों के लिए भूजल का दोहन सबसे ज्यादा किया जा रहा है। इन राज्यों में भूजल तेजी से नीचे जा रहा है। जबकि अत्यधिक भूजल दोहन के कारण पंजाब के 105 और हरियाणा के 36 ब्लॉक डार्क जोन में आ चुके हैं।  जिसे लेकर केंद्र व राज्य सरकार चिंतित हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान में भूजल दोहन से हालत गंभीर हो चुकी है। यहां करीब 78 जिलों के 193 ब्लॉकों ऐसे हैं, जहां भूजल दोहन की स्थिति ज्यादा खराब है। देश में भूजल दोहन के कुल क्षेत्र का 25 फीसदी एरिया सिर्फ इन राज्यों से आता है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने इस स्थिति से सभी राज्यों को अवगत करवाया है। केंद्र की सूचना के बाद हरियाणा सरकार भी गंभीर हो गई है।

भूजल दोहन

Increasing ground water Tapping in Punjab and Haryana
भूजल दोहन - फोटो : Demo Photo
उधर,  केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के संयुक्त सचिव अखिल कुमार ने बताया कि  सरकार भू-जल के अत्यधिक दोहन को कम करने के लिए प्लानिंग कर रही है।  इसके लिए  सरकार अटल भू-जल योजना लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार वर्ल्ड बैंक से भी 6 हजार करोड़ की मदद लेगी। अगले दो से तीन महीने में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू  हो जाएगा।  इसे 2022-23 तक  इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत इन सभी राज्यों में वर्तमान में जल संचयन की चल रही सभी योजनाओं को भी इसी प्रोजेक्ट का ही हिस्सा बना दिया जाएगा।

भूजल दोहन

Increasing ground water Tapping in Punjab and Haryana
भूजल दोहन - फोटो : Demo Photo
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में स्थिति गंभीर

रिपोर्ट के अनुसार देश में 6548 भूजल ब्लाकों में से 1034 ब्लॉक में भूजल दोहन सबसे ज्यादा किया गया है।  इनमें से 934 ब्लॉक ऐसे है, जिनकी स्थिति ज्यादा खराब है। ये ब्लॉक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, आंधप्रदेश व तमिलनाडु में है। डार्क जोन में 36 ब्लॉक हरियाणा, 105 ब्लॉक पंजाब, 15 ब्लॉक दिल्ली और 164 ब्लॉक राजस्थान में हैं। इन इलाकों में भूजल दोहन अधिक है, लेकिन ग्राउंड वॉटर रीचार्ज के प्रयासों की रफ्तार बहुत धीमी है।
विज्ञापन

भूजल दोहन

Increasing ground water Tapping in Punjab and Haryana
भूजल दोहन - फोटो : Demo Photo
हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के अनुसार हरियाणा के कुछ ब्लाक  अत्यधिक भूजल दोहन की वजह से डार्क जोन में है, इसलिए इन इलाकों में सिंचाई के तरीकों को बदलने पर जोर दिया जा रहा है।

ये होंगे प्रयास

  इन राज्यों में जलाशयों को संरक्षित करने पर ध्यान दिया जाएगा।
- भूजल प्रबंधन का कार्य करने वाले संगठनों व संस्थाओं को सशक्त बनाया जाएगा।
- ग्राम पंचायतों को भी अपने गांव के जलाशयों को संरक्षित करने के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
- इस प्रोेजेक्ट में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed