{"_id":"a76e7e9dabe0fc7aafbf417b2ff357ef","slug":"increase-quota-for-backward-class-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बढ़ा पिछड़ा वर्ग का आरक्षण कोटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बढ़ा पिछड़ा वर्ग का आरक्षण कोटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Jun 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद विधानसभा चुनाव में हरियाणा सरकार एक कदम भी पीछे नहीं रहना चाहती। अपने निर्धारित वोट बैंक के अलावा पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को रिझाने के लिए ट्रंप कार्ड खेल दिया है।
विज्ञापन
रविवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने श्रेणी-1 और श्रेणी-2 के पदों पर सीधी भर्ती के लिए पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण के कोटे में वृद्धि करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल की बैठक में पिछड़ा वर्ग के लिए मौजूदा 10 प्रतिशत के आरक्षण के कोटे को बढ़ाकर पिछड़ा वर्ग-ए के लिए 10 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग-बी के लिए पांच प्रतिशत करने का फैसला लिया गया है। पहले आरक्षण के तहत बी वालों को अधिक लाभ मिल जाता था, जबकि ए वर्ग वंचित रह जाता था।
विज्ञापन
इसी प्रकार विशेष और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए मौजूदा आरक्षण कोटे को चार प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत किया गया है।
अन्य वर्गों के लिए आरक्षण का कोटा मौजूदा प्रावधानों के अनुरूप ही रहेगा। मौजूदा सरकार के आंकड़े ये हवाला दे रहे हैं कि चौटाला सरकार के समय में पिछड़ा वर्गों तथा अनुसूचित जाति वर्गों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 55.96 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान था। जबकि अब इन वर्गों के लिए 366.36 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है।