{"_id":"588ce3e64f1c1b004dcf3f2f","slug":"increase-on-the-kalka-shimla-track-coach-kalka-to-shimla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला ट्रैक पर बढ़ेंगे कोच, ऐक्सट्रा रेल मोटर कार भी चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला ट्रैक पर बढ़ेंगे कोच, ऐक्सट्रा रेल मोटर कार भी चलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कालका टू शिमला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक है, इसलिए इसे ज्यादा डिस्टर्ब नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके जहां तक संभव होगा यात्रियों की सुविधा के लिए तीन महीने के भीतर पुराने सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।
कालका-शिमला ट्रैक पर रेलवे कोच बढ़ाए जाएंगे। इतना ही नहीं, ऐक्सट्रा रेल मोटर कार भी चलाई जाएगी। कालका-शिमला ट्रैक पर व्हील की कमी के कारण अब सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। दुर्गापुर स्टील प्लांट से व्हील मिल चुके हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान हॉलीडे स्पेशल गाड़ियां फिर शुरू की जाएंगी।

टूरिस्ट सीजन में फिर दौड़ेंगी हॉलीडे स्पेशल गाड़ियां
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पद संभालने के बाद कुलश्रेष्ठ पहली बार शनिवार को निरीक्षण के लिए शिमला रेलवे स्टेशन आए। शिमला के स्टेशन अधीक्षक संजय गेरा सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आरके कुलश्रेष्ठ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, कैंटीन, बुकिंग सेंटर, रिटायरी रूम, वर्कशाप और स्पेशल कोच झरोखा का निरीक्षण किया।
जीएम ने बताया कि ट्रैक में काफी कमियां पाई गई हैं, जिनकी तुरंत मेंटेनेंस जरूरी है। अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए जाएंगे। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर (पोस्ट इंचार्ज) अभिषेक बिजारनिया भी इस मौके पर मौजूद रहे। कुलश्रेष्ठ ने बताया कि लेह रेल लाइन को स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे हो चुका है, अब भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है।