{"_id":"a5dff59002393b469cf51cf2eb6081f7","slug":"increament-in-dearness-allowance-of-govt-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कितना बढ़ेगा सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, कितना बढ़ेगा सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने असंशोधित वेतनमान में वेतन/पेंशन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
विज्ञापन
वित्त विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 1 जुलाई 2013 से दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की किस्त 166 प्रतिशत से बढ़ाकर 183 प्रतिशत कर दी गई है।
यह किस्त 1 फरवरी 2014 से नकद दी जाएगी, जबकि 1 जुलाई 2013 से 31 जनवरी 2014 तक का बकाया ग्रुप डी के कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जुलाई 2014 में डाल दिया जाएगा।
शेष कर्मचारियों का बकाया 15 अगस्त 2014 को दिया जाएगा। यह बकाया कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में डाला जाएगा, जबकि पेंशनरों को नकद मिलेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि 1 जनवरी 2014 से ड्यू मंहगाई भत्ते की किस्त भी 183 प्रतिशत से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दी गई है।
यह किस्त 1 दिसंबर 2014 से नकद दी जाएगी और 1 जनवरी 2014 से 30 नवंबर 2014 तक के बकाया का फैसला बाद में किया जाएगा।
प्रवक्ता के अनुसार इससे पहले 1 जनवरी 2013 से 30 जून 2013 तक के मंहगाई भत्ते का बकाया कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में डाला जाएगा, जबकि पेंशनरों को इसकी अदायगी नकद की जाएगी।
विज्ञापन