फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income Tax Raid on Former MLA of Faridkot Deep Malhotra office

Faridkot: पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के दफ्तर में IT की रेड जारी, 24 घंटे से रिकार्ड खंगाल रही है टीम

Fri, 19 May 2023 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 May 2023 12:32 PM IST
सार

आयकर विभाग की टीम पिछले 24 घंटे से शराब कारोबारी के ऑफिस में रिकार्ड खंगाल रही है। आयकर विभाग की टीम द्वारा दीप मल्होत्रा के खास अशोक सेठी के घर की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Income Tax Raid on Former MLA of Faridkot Deep Malhotra office
फरीदकोट के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के दफ्तर में आईटी की रेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पूर्व विधायक और शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान टीमों ने कारोबारी समेत उनके शराब कंपनी के हिस्सेदार व करीबियों के घरों, दफ्तरों में दस्तावेजों की पड़ताल की। इसके साथ ही उनके बैंक खातों, लॉकर समेत जमीन जायदाद के बारे में जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


दिल्ली के शराब नीति घोटाले में दीप मल्होत्रा की शराब कंपनी का नाम सामने आने के बाद से ही वह व उनका परिवार केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर चल रहा है। पिछले साल शराब नीति घोटाले की जांच के दौरान केंद्रीय एजेंसी ईडी ने भी दीप मल्होत्रा के फरीदकोट स्थित ठिकानों समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी है। इसी साल 9 फरवरी को ईडी ने दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार भी किया था। 
विज्ञापन


अब एक दिन पहले गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर छापे मारे और दस्तावेजों की जांच का काम शुरू किया। आयकर अधिकारियों की टीम शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के आवास, दफ्तर समेत उनकी कंपनी के हिस्सेदारों व करीबियों के घरों पर भी डेरा जमाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed