फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   income tax raid in hotel the lalit chandigarh

होटल ललित में आयकर विभाग का छापा, रिकॉर्ड खंगाले

Fri, 05 Feb 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
income tax raid in hotel the lalit chandigarh

लग्जरी टैक्स वसूलने की शिकायत के बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने होटल द ललित का औचक निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने होटल के बिल और सभी रिकॉर्ड खंगाले।

विज्ञापन


टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल ललित जो लग्जरी टैक्स वसूल रहा है, उनको एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के पास जमा भी करवा रहा है। लेकिन ग्राहक के नजरिए से इसे वसूला नहीं जा सकता। अब एक्साइज विभाग इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को सौंपेगा।
विज्ञापन


होटल ललित प्रति प्लेट 8 प्रतिशत लग्जरी टैक्स ले रहा है। जिसमें एसी, रेडियो म्यूजिक, रेंट और अन्य चीजें शामिल बताई जा रही हैं। लग्जरी टैक्स बैंक्वेट हॉल पर लिया जा सकता है खाने की प्लेट पर नहीं। खाने पर 4 प्रतिशत टैक्स ही लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट जग्गा ने उठाया था मामला
एडवोकेट अजय जग्गा ने होटल ललित में लग्जरी टैक्स वसूले जाने की शिकायत बुधवार को एडवाइजर विजय कुमार देव से की थी। जिसकेबाद वीरवार को एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग की टीम होटल पहुंची।


अब दूसरे होटलों की भी होगी जांच

एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग होटल ललित का मामला सामने आने केबाद सिटको के सभी होटलों के साथ प्राइवेट होटलों की भी जांच की जाएगी। इस जांच में बिल से लेकर अन्य रिकॉर्ड चेक किए जाएंगे खासकर टैक्स कितना और किसी मद में लिया जा रहा है यह देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed