फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income Tax Raid Carry On Third Day In Kuldeep Bishnoi Residence

तीन दिनों से कैद जैसे हालात में कुलदीप बिश्नोई का परिवार, 60 घंटे से लगातार चल रही कार्रवाई

Fri, 26 Jul 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Raid Carry On Third Day In Kuldeep Bishnoi Residence
कुलदीप बिश्नोई के घर के बाहर तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे व आदमपुर से कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई का परिवार पिछले तीन दिनों से कैद जैसे हालात में रह रहा है। आयकर विभाग दिल्ली व रोहतक की तीन टीमों ने मंगलवार सुबह सात बजे कुलदीप बिश्नोई के दिल्ली, गुरुग्राम, हिसार और आदमपुर स्थित आवास और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा था। 

विज्ञापन


इसके बाद से कुलदीप के परिवार के सदस्यों का मोबाइल फोन और लैंडलाइन फोन बंद हैं। छापे के कुछ घंटे बाद कुलदीप और उनकी विधायक पत्नी रेणुका बिश्नोई ने फेसबुक पर कुछ लिखा था लेकिन उसके बाद से उनका सोशल मीडिया एकाउंट बंद है। कुलदीप और रेणुका गुरुग्राम में तो जसमा देवी और भव्य हिसार के आवास में हैं। 
विज्ञापन


किसी को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। न ही किसी से मोबाइल या फोन से बातचीत करने दी जा रही है। वहीं, गुरुवार को आयकर की टीमों ने कुलदीप के हिसार स्थित आवास में बने सर्वेंट क्वार्टरों और घर के बॉथरूम की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार आयकर की टीम ने सर्वेंट क्वार्टर की अलमारी, बेड, बाथरूम आदि की गहनता से जांच की है। जबकि कोठी के अंदर के दो कमरों के अटैच बाथरूमों की भी चेकिंग की। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि टीम के सदस्यों को सर्वेंट क्वार्टर या बाथरूमों से कुछ हासिल हुआ या नहीं, लेकिन टीम लगातार कुलदीप बिश्नोई की माता जसमा देवी और उनके बेटे भव्य बिश्नोई से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भड़के कार्यकर्ता

देर शाम कोठी के बाहर एकत्रित कार्यकर्ता फिर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि अंदर उनकी माताजी (जसमा देवी) हैं, जो 90 वर्ष की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर रखा गया है। डॉक्टर से भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि या तो उन्हें उनकी माता से मिलवाया जाए नहीं तो मौके पर और कार्यकर्ता बुलाए जाएंगे।

एसएचओ ने कार्यकर्ताओं को धमकाया
कार्यकर्ताओं के हंगामा करते देख मौके पर सिविल लाइन एसएचओ सतबीर सिंह पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की तो उन्होंने मांग की कि उन्हें माताजी और भव्य बिश्नोई के दर्शन करवाओ। इस पर एसएचओ ने कहा कि वे अंदर बात नहीं कर सकते, यदि उन्हें इस तरह की बात करती है तो उच्चाधिकारियों से बात करें। उन्हें निर्देश हैं कि पार्क के आगे गेट के सामने किसी को नहीं आने देना। ऐसे में कोई पार्क के बाहर गली में आया तो उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता पीछे हट गए।

टीम के लिए मंगवाए गए हैं गद्दे
पिछले 60 घंटे से लगातार चल रही कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम के सदस्य अंदर ही हैं। वे न तो किसी को अंदर आने दे रहे हैं और न ही बाहर जाने दे रहे। उनका खाना-पीना अंदर हो रहा है। उनके लिए गद्दे मंगवाए गए हैं। उनके सोने की व्यवस्था हॉल में की गई है।

पहले ही दिन काटा जा चुका है लैंडलाइन फोन

कुलदीप बिश्नोई के आवास पर एक लैंडलाइन फोन भी लगा है, जिसका आयकर अधिकारियों की टीम ने आते ही कनेक्शन काट दिया था।

नौकरानी के बेटे को भेजा स्कूल
कुलदीप बिश्नोई की घरेलू नौकरानी सुशीला का बेटा आशीष आयकर विभाग के छापे के कारण पिछले दो दिन से अपने शिक्षण संस्थान में नहीं जा पा रहा था। वह 11वीं कक्षा का छात्र है और प्राइवेट संस्थान में कोचिंग लेता है। वीरवार को टीम ने उसे शिक्षण संस्थान जाने की इजाजत दी। सुशीला को जसमा देवी की देखभाल के लिए रखा गया है।

शाम को दी जसमा को लॉन में घूमने की इजाजत
शाम को जसमा देवी को आयकर के अधिकारियों ने कोठी के अंदर घूमने की इजाजत दी। इसके बाद वे लॉन में करीब 15-20 मिनट तक टहलती रहीं। इस बीच गेट पर पुलिस बल चौकस कर दिया गया और किसी प्रकार की कोई फोटो आदि नहीं खींचने दी गई। टहलने के दौरान जसमा देवी ने किसी से बातचीत भी नहीं की। टहलने के बाद वह अंदर चली गईं।

80 लाख का सोना मिलने की होती रही चर्चा
दोपहर में कुलदीप के आवास से टीम को 80 लाख रुपये का सोना बरामद होने की चर्चा फैल गई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। बाद में ऐसी भी चर्चा चली कि यह सोना हिसार आवास के बजाय गुरुग्राम फार्म हाउस पर हुई रेड में मिला है, लेकिन पुष्टि न होने पर इसे अफवाह ही बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed