फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Including the multi-crore jewelery arrested

करोड़ों रुपये के गहनों सहित गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2014 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 29 Mar 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
लालड़ू पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति को करोड़ों रुपये के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा रोडवेज की बस में दिल्ली से आ रहा था। उसे यह गहने चंडीगढ़ में एक ज्वैलर को सप्लाई करने थे। वह मुंबई से चला था। पुलिस ने उसे डैहर मोड़ के पास काबू किया। बाद में उसे एक्साइज विभाग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना लालड़ू प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस लोकसभा चुनाव के चलते डैहर मोड़ के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को रोककर जांच की। बस में सवार एक व्यक्ति के पास मौजूद बड़े सूटकेस की तलाशी ली।
विज्ञापन


सूटकेस में 29 डिब्बे गहनों के बरामद हुए। जिनमें कुल 528 छोटे-बड़े गहने मौजूद थे। प्राथमिक जांच में यह गहने सोने के लग रहे थे। जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच में व्यक्ति की पहचान हरीश कुमार जानी निवासी मुंबई ईस्ट के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह यह गहने कृष्णा ज्वैलर प्राइवेट लिमिटेड से चंडीगढ़ सप्लाई करने जा रहा था।


लेकिन पुलिस अभी जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मौके पर अधिकारियों को कोई भी तसल्लीबख्श दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने मामले को एक्साइज विभाग के हवाले कर दिया है। जो गहनों की क्वालिटी और उनकी कीमत की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed