{"_id":"687a4a9443ad0fab0c4d5cb7e2cf7fa1","slug":"incident-in-amritsar-2-child-killed-in-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयलर की गैस चढ़ने से दो बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयलर की गैस चढ़ने से दो बच्चियों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में बॉयलर की गैस चढ़ने से सोमवार देर शाम दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। हादसा फोकल प्वाइंट स्थित एक लोहा पिघलाने की फैक्टरी सीनियर इंजीनियर में हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बच्चों के परिजन इस फैक्टरी की देखभाल के लिए फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर रहते थे। सोमवार को छुट्टी के कारण ठेकेदार बॉयलर को छोड़कर चला गया। बच्चे खेलते-खेलते बॉयलर के पास पहुंच गए। इसी दौरान उससे निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन बच्चे बेहोश हो गए।
विज्ञापन
परिजन उसे गुरु नानक देव अस्पताल लेकर आए, जहां दो की मौत हो गई। तीसरे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मृतक बच्चियों की पहचान उकरिता मुखर्जी (6) पुत्री बाबू मुखर्जी मूल निवासी गांव कुंधपुछरानी, यूपी, शालिनी (5) पुत्री शिवनारायण यादव गांव चूपटीपारा, अंबेडकर नगर, जिला फैजाबाद, यूपी के तौर पर हुई है। वहीं शालिनी का भाई सचिन (5) घायल हो गया। चौकी इंचार्ज पिशौरा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन