{"_id":"9438028b5b2f27de86f5ea2bf7159008","slug":"inaugaration-of-skill-development-center-by-chandigarh-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल डेवलपमेंट सेंटर का सांसद ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किल डेवलपमेंट सेंटर का सांसद ने किया उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में शनिवार को शहर की सांसद किरण खेर ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया। उनके साथ अंबाला डिवीजन के डीआरएम दिनेश कुमार भी मौजूद थे। इस सेंटर की शुरुआत एक फरवरी से की जाएगी।
विज्ञापन
इस सेंटर का लाभ रेलवे के तकरीबन 16000 परिवार के सदस्य उठा सकते हैं। इस दौरान डीआरएम ने बताया कि अंबाला मंडल में करीब तीन स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रो. बीएस बेदी के साथ मिलकर इस सेंटर की शुरुआत की जाएगी। इस संबंध में प्रो. बीएस बेदी ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट के तहत तीन से छह माह का कोर्स कराया जाएगा। इस कोर्स के बाद छात्र को प्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन