सूबेदार की शहादत की बेकद्री, पत्नी लौटाएंगी राष्ट्रपति को सेना मेडल
गांव महिमा सिंह वाला (डेहलो) की रहने वाली शहीद दलित सूबेदार तेजा सिंह की पत्नी राष्ट्रपति को अपने शहीद पति को मिला सेना मेडल सौंपेंगी।
सुरिंदर कौर शुक्रवार को डीसी लुधियाना के माध्यम से दोपहर 12 बजे ये काम करेंगी। यह जानकारी यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन के प्रधान सतनाम सिंह धालीवाल ने दी।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आपरेशन पवन के दौरान शहीद हुए फौजी के परिवार को अनदेखा किया हुआ है।
पत्नी लौटाएंगी राष्ट्रपति को सेना मेडल
गौर हो कि श्रीलंका में भारतीय फौज की तरफ से आपरेशन पवन के दौरान सबसे अधिक नुकसान 13 सिख लाइट रेजीमेंट का हुआ था।
यह रेजीमेंट दलित सिखों की थी और सरकार की ओर से उस समय एलान की सहूलियतें न देने से उन शहीद दलित फौजियों के परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
उन्होंने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की कि आपरेशन पवन के दौरान शहीद हुए दलित फौजियों के परिवारों को एलान की गई सहूलियतें देने के लिए ठोस कदम उठाएं।