{"_id":"6858687cd4ef8ba43c093460","slug":"in-the-name-of-puja-two-imposters-ran-away-with-the-ring-from-the-couple-chandigarh-news-c-16-pkl1043-743819-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पूजा के नाम पर दो बहरूपिए दंपती से अंगूठी लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पूजा के नाम पर दो बहरूपिए दंपती से अंगूठी लेकर भागे
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43/52 के चौक पर शिमला से बेटी से मिलने आए दंपती से शनिदेव की पूजा के नाम पर पैसे मांग रहे दो बहरूपिए सांप दिखाकर सोने की अंगूठी लेकर भाग गए।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिमला निवासी करतार सिंह की शिकायत पर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार करतार सिंह पत्नी के साथ सेक्टर-65 में बेटी से मिलने आए थे।
शनिवार को वापस जाते समय रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह सेक्टर-43/52 के गोशाला लाइट पॉइंट पर पहुंचे तो बाल्टी लिए शनिदेव की पूजा के नाम पर पैसे मांग रहे दो बहरूपिए आए और दंपती से शनिदेव की पूजा के नाम पर पैसे मांगे। दंपती ने दो रुपये दे दिए।
विज्ञापन
उनके 10 रुपये मांगने पर दंपती ने वह भी दे दिए। तभी उन्होंने दंपती से कहा कि उनका ग्रह ठीक नहीं चल रहा है और सोने की अंगूठी उतारकर बाल्टी से टच करने के लिए कहा। दंपती ने जब अंगूठी टच की तो आरोपियों ने अंगूठी मांगी और मंत्र पढ़कर वापस देने को कहा।
लेकिन बहरूपियोें ने मंत्र पढ़कर रुद्राक्ष थमा दिया। जब दंपती ने अंगूठी वापस देने को कहा तो उन्होंने थैले से सांप निकाला और उन्हें डराकर भाग गए। दंपती कार से उतरकर सामने खड़ी पीसीआर के मुलाजिमों के पास गए। लेकिन तब तक आरोपी किसी ऑटो में बैठकर भाग गए थे।
इसकी सूचना पर सेक्टर-34 थाने के एसएचओ सतिंदर कुमार पहुंचे और उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।