फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Punjab, Congress and AAP only quirk: Narendra Tomar

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी केवल छलावा : नरेंद्र तोमर 

Mon, 30 Jan 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
In Punjab, Congress and AAP only quirk: Narendra Tomar
नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व भाजपा के पंजाब चुनावी प्रभारी नरेन्द्र तोमर रविवार को अमृतसर पहुंचे। आते ही उन्होंने पांच सितारा होटल में प्रेस कांफ्रेंस रखी। भाजपा ने अपने शासनकाल में क्या-क्या किया उसे एक-एक कर गिनाया। कहा कि नोटबंदी को देश ने स्वीकारा। काला धन वापस आएगा, इसकी शुरुआत घर से की है।

विज्ञापन


यह भी कहा कि पंजाब में विकास के पीछे मोदी-बादल की बेहतरीन जुगलबंदी है। मोदी पंजाब को देश का सबसे सुंदर और संपन्न राज्य बनाना चाहते हैं। पंजाब में दोबारा प्रकाश सिंह बादल की सरकार बनेगी। इस दौरान अमर उजाला के पत्रकार रमेश शुक्ला सफर ने तोमर से खास बातचीत की।  
विज्ञापन


1. पंजाब में भाजपा-शिअद की लहर कैसी है? 
- पंजाब में भाजपा-शिअद की सरकार बनेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी केवल छलावा है। भाजपा-शिअद की लहर चल रही है। बहुमत से सरकार बनेगी। भाजपा का वोटिंग ग्राफ मोदी के चलते काफी बढ़ा है। पंजाब के विकास को देख राज्य के मतदाता तीसरी बार बादल साहब को सीएम बनाने जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2. कांग्रेस और आप कह रही है कि पंजाब में नशा है। भाजपा चुप है, वजह बेबसी है या राजनैतिक गठबंधन? 
- यह मीडिया जाने, इसका उत्तर देना जरूरी नहीं है। हमारी कोई बेबसी नहीं है।

'भाजपा राष्ट्र की बात करती है, राष्ट्रद्रोह की नहीं'

In Punjab, Congress and AAP only quirk: Narendra Tomar
पंजाब विधानसभा चुनाव

3. आप सरकार चला रहे हैं, जवाब देना होगा। 
- देखिए, नशे के कारोबार का सदैव भाजपा विरोध करती रही है। शिअद के साथ राजनैतिक गठबंधन है, लेकिन पंजाब की जनता सर्वोपरि है। नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

4. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मजीठिया पर नशे की तस्करी के आरोप लगा रही है। भाजपा चुप क्यों है? 
- बात नशे के कारोबारियों को लेकर है। भाजपा का वादा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो नशे के तस्कर दल से हो (भाजपा) या फिर सांझा गठबंधन (शिअद) से। हर किसी को उसके गुनाह की सजा मिलेगी। 

5. भले ही वो गठबंधन सरकार के मजीठिया ही क्यों न हो? 
-कोई भी हो, कानून सबके लिए बराबर है। भाजपा राष्ट्र की बात करती है। राष्ट्रद्रोह की नहीं। नशा राष्ट्रद्रोह है। सांझा हमारा गठबंधन है, नशा नहीं। 

6. आम आदमी पार्टी के संयोजक कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में क्या नशा का खात्मा करेंगे जब बादल एंड कंपनी के साथ मंच सांझा कर रहे हैं? 
- अरविंद केजरीवाल झूठे हैं, छलावे की राजनीति करते हैं। वो कुछ भी कह सकते हैं। पंजाब में आप का कोई वजूद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed