फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Panchkula, two-time MLA Gyanchand Gupta lost to Chandramohan by 1976 votes, Shaktirani Sharma won in Kalka.

Chandigarh News: पंचकूला में दो बार के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता 1976 मतों से चंद्रमोहन से हारे, कालका में जीतीं शक्तिरानी शर्मा

Wed, 09 Oct 2024 05:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
In Panchkula, two-time MLA Gyanchand Gupta lost to Chandramohan by 1976 votes, Shaktirani Sharma won in Kalka.
पंचकूला। विधानसभा चुनाव में पंचकूला जिले की दोनों सीटों पर जनता ने उलटफेर कर दिया। पंचकूला विधानसभा सीट से लगातार दो बार के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जहां अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन से हार गए वहीं, कालका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी अपनी सीट नहीं बचा सके, उन्हें भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने हरा दिया।
विज्ञापन

पंचकूला में जहां दस साल बाद कांग्रेस ने वापसी की, वहीं कालका में कमल खिल गया। पंचकूला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरी के कुछ राउंड में वह पिछड़ गए। चंद्रमोहन ने ज्ञानचंद गुप्ता को 1976 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन को कुल 67253 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता को 65277 वोट मिले। कालका विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं माैजूदा विधायक प्रदीप चौधरी को 10833 मतों से हराकर जीत हासिल की। शक्ति रानी शर्मा को कुल 60612 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 49729 वोट मिले।
विज्ञापन

सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में पंचकूला विधानसभा हलके की मतगणना हुई जबकि सेक्टर-14 स्थित महिला महाविद्यालय में कालका विधानसभा हलके के वोटों की गिनती हुई। दोपहर बाद रुझानों के जीत में परिवर्तित होते ही दोनों काॅलेजों के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक ढोल की थाप पर नाच-गाकर जश्न मनाने लगे। महिला महाविद्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति रानी शर्मा की जीत पर जमकर डांस किया। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रमोहन की जीत की घोषणा होते ही जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सुबह मतगणना शुरू होने से पहले ही दोनों मतगणना केंद्रों पर सभी पार्टियों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही। सुबह से रुझान के अनुसार, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी और मायूसी झलक रही थी। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के खेमे में ढोल बज रहा था। दोनों विधानसभा हलकों से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें पंचकूला विधानसभा सीट पर दस और कालका सीट पर सात प्रत्याशी थे।
--------------------------------------
कालका विस सीट पर किसे कितने वोट मिले
-------------------------------------
शक्ति रानी रानी शर्मा
60612
भाजपा
प्रदीप चौधरी
49729
कांग्रेस
गोपाल सुखोमाजरा 31729
निर्दलीय
चरण सिंह
1374
बसपा
ओम प्रकाश गुर्जर
858
आप
अमित शर्मा
582
निर्दलीय
विशाल
377
निर्दलीय
------------------------------------

पंचकूला विस सीट पर किसे कितने वोट मिले
-------------------------------------
चंद्रमोहन
67253
कांग्रेस
ज्ञानचंद गुप्ता
65277
भाजपा
प्रेम गर्ग
3329
आप
डॉ. के चौधरी
1374
इनेलो
सुशील गर्ग
1153
जेजेपी
एमपी शर्मा
299
निर्दलीय
नताशा सूद
223
निर्दलीय
सरोज बाला
144
निर्दलीय
किसान सिंह नेगी
110
राइट टू रिकॉल पार्टी
भारत भूषण गुज्जर 58
भारतीय वीर दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed