फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in panchkula computer teachers convert their protest into fast

पंचकूला में कंप्यूटर टीचरों ने शुरू किया आमरण अनशन

Fri, 17 Jul 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 17 Jul 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
 in panchkula computer teachers convert their protest into fast

पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के बाहर 179 दिन से धरना दे रहे हरियाणा के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर टीचरों ने वीरवार को अपने धरने को अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में बदल दिया।

विज्ञापन


कंप्यूटर टीचरों का कहना है कि जब तक सरकार उन्हें सेवा में बहाल नहीं करेगी, उनका अनशन जारी रहेगा। वीरवार को आमरण अनशन पर 15 कंप्यूटर टीचर बैठे, जिनमें चार महिलाएं हैं।
विज्ञापन


कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रधान बलराम धीमान ने बताया कि वीरवार को धरनास्थल पर हवन के साथ अनशन की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से आए कंप्यूटर शिक्षकों ने हवन कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनवरी से शुरू उनके धरने के दौरान अब तक प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी 74 बार बैठकें हुई हैं।

इनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ 11 बार, शिक्षा मंत्री के साथ 10 बार, सीएम के ओएसडी के साथ 18 बार, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ 15 बार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ 20 बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार कंप्यूटर टीचरों को कोरा आश्वासन देकर बरगलाने की कोशिश की जाती रही है।

उन्होंने कहा कि बीते छह महीने के दौरान सरकार ने निहत्थे कंप्यूटर टीचरों की आवाज दबाने के लिए सात बार पुलिस लाठीचार्ज भी करवाया, जिसमें अनेक कंप्यूटर टीचर घायल हुए लेकिन जब तक सरकार उन्हें नौकरी में बहाल नहीं करेगी, कंप्यूटर टीचर अनशन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा।


यह शिक्षक बैठे आमरण अनशन पर

जींद से विकास पुनिया, सुनील वर्मा, रीना भोला, राकेश शर्मा, अंबाला से बलराम धीमान, भिवानी से जगदीश, पलवल से लवकुश पाठक, पानीपत से सीमा चौधरी, बिजेंद्र, सोनीपत से निर्मल, कैथल से संदीप कुमार, यमुनानगर से अविनाश, रजिया सुलतान, कुरुक्षेत्र से पंकज कुमार और गुड़गांव से सुनील कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed