फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In other cases, including murder wanted culprits were arrested, carte and cartridges recovered

हत्या समेत अन्य मामलों में वांछित अपराधी शिकंजे में, तमंचा और कारतूस बरामद

Sun, 01 Nov 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
In other cases, including murder wanted culprits were arrested, carte and cartridges recovered
पुलिस की गिरफ्त में हत्या समेत अन्य मामलों में वांछित अपराधी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल ने बलौंगी में हत्या के वारदात समेत अन्य आपराधिक वारदात में शामिल कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा समेत दो कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन आपरेशन सेल इंचार्ज रंजीत सिंह ने पीछाकर थोड़ी दूरी पर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान धनास निवासी बलवंत (23) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में गोलीबारी वारदातों के बाद अपराधियों पर नकेल कसने के लिए शनिवार दोपहर ऑपरेशन सेल की टीम ने धनास स्थित बॉटिनिकल गार्डन के पास नाका लगाया था। इस बीच ऑपरेशन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि हत्या के मामले में पंजाब पुलिस का वांछित व अन्य अपराधों में शामिल एक आरोपी बॉटिनिकल गार्डन की तरफ आ रहा है। इसके बाद टीम अलर्ट पर हो गई। इस दौरान उक्त आरोपी बलवंत बुलेट पर आ रहा था, लेकिन नाके को देख बुलेट को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद इंस्पेक्टर रंजीत व नाके पर तैनात एसआई जगतार सिंह आरोपी का जंगल एरिया में पीछा किया। आरोपी ने तमंचा को हवा में लहराते हुए धमकी भी दी, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है, जो उसने यूपी मुजफ्फरनगर से खरीदा था।
विज्ञापन

आरोपी पैरोल पर है बाहर
जांच में सामने आया कि आरोपी पर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में हत्या, लूट, डकैती, झगड़े व दुष्कर्म समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं। वहीं पंचकूला में डकैती के मामले में उसे सात साल, चंडीगढ़ में डकैती मामले में चार साल की सजा हो चुकी है। मार्च 2020 में वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पैरोल के दौरान उसके खिलाफ सेक्टर 36 थाने में लड़ाई झगड़े व गाड़ी के शीशे तोड़ने के दो मामले दर्ज हुए थे। पंजाब के बलौंगी में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी छठी कक्षा तक पढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed