{"_id":"ba0a4108f5e9efe28a5fe75fbb5d6d24","slug":"in-general-hospital-will-also-mri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल अस्पताल में भी होगी एमआरआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल अस्पताल में भी होगी एमआरआई
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 13 Nov 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जनरल अस्पताल आने वाले मरीजों को एमआरआई के लिए प्राइवेट डायग्नोसिस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में ही एमआरआई होगी और वह भी कम रेट पर।
यह सुविधा प्रदेश के सात जिला अस्पतालों में उपलब्ध होगी, जबकि सीटी स्कैन की सुविधा 11 जिला अस्पतालों में मिलेगी। ये तमाम सुविधाएं पीपीपी मोड यानी पब्लिक प्राइवेट प्रापर्टी के जरिए मुहैया कराई जाएंगी।
इसके लिए प्रदेश सरकार से प्रपोजल पास हो चुका है। उम्मीद है कि मार्च 2014 से मरीजों को ये सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
तीन हजार के अंदर सभी एमआरआई
योजना के मुताबिक, ये टेस्ट सेंटर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जमीन देगा और मशीन व डाक्टरों की सुविधा पीपीपी मोड के तहत उपलब्ध होगी।
जहां तक एमआरआई की कम रेट की बात है तो स्वास्थ्य विभाग और पीपीपी संचालक के बीच पहले ही करार हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि हर एमआरआई तीन हजार के अंदर ही होंगी।
विज्ञापन
अब तक सिर्फ गुड़गांव अस्पताल में है एमआरआई
प्रदेश के जिला अस्पतालों में इस समय एमआरआई की सुविधा सिर्फ गुड़गांव के जिला अस्पताल में है, जबकि सीटी स्कैन की सुविधा पंचकूला और रेवाड़ी जिला अस्पताल में मिल रही है।
इन्हें मिलेगी फ्री सुविधा
प्रदेश के जिला अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा कुछ कैटेगरी के लिए फ्री होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने इसे छह कैटेगरी में डिवाइड किया है।
बीपीएल धारक, अर्बन-स्लम एलिया के मरीज, शेड्यूल कास्ट, हैंडिकैप भत्ता पाने वाले और रोड एक्सिडेंट में घायल होने वाले सभी कैटेगरी के लोगों की फ्री एमआरआई होगी।
यहां एमआरआई
पंचकूला, कैथल, पानीपत, भिवानी, हिसार, रेवाड़ी, नारनौल, गुड़गांव।
यहां सीटी स्कैन
पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुड़गांव, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक, यमुनानगर, सोनीपत।