फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In forensic research globally, PU's Prof. Dr. Keval got 3rd place

विश्व स्तर पर फॉरेंसिक रिसर्च में पीयू के प्रो. डॉ. केवल को तीसरा स्थान

Tue, 25 Jan 2022 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
In forensic research globally, PU's Prof. Dr. Keval got 3rd place
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. केवल कृष्ण ने संस्थान का नाम विश्व स्तर पर चमकाया है। डॉ. केवल कृष्ण को फॉरेंसिक एथ्रोपॉलॉजी रिसर्च में विश्व स्तर के टॉप 20 वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। इसमें डॉ. केवल तीसरे स्थान पर रहे हैं। यह जर्नल यूके स्थित जर्नल ऑफ फॉरेसिंक एंड लीगल मेडिसीन में पब्लिश किया गया है। इसमें संस्थानों में पंजाब यूनिवर्सिटी को फॉरेंसिक एंथ्रोपोलॉजी रिसर्च में विश्व में चौथा स्थान मिला है। यह जर्नल वर्ष 2022 में ही प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

जर्नल को फॉरेंसिक एंथ्रोपोलॉजी रिसर्च के क्षेत्र में प्रसिद्ध जर्नल व साइटेशन डाटाबेस स्कॉपस में कुल पब्लिश किए गए पेपर और साइटेशन के आधार पर तैयार किया गया है। पहली नंबर पर इटली की प्रोफेसर डॉ. क्रिसटिना, दूसरे स्थान पर एम्स जोधपुर के डॉ. तनुज और तीसरे स्थान पर पीयू के डॉ. केवल रहे हैं। डॉ. केवल ने ह्यूमन मॉरफोलॉजी के क्षेत्र में विभिन्न शोध किए हैं और इन्हें भारतीय लोगों पर अप्लाई भी किया है। उनके अब तक एंथ्रोपोलॉजी में 270 रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं और 24 हजार साइटेशन उनके नाम हैं। डॉ. केवल ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय पीयू कुलपति प्रो. राज कुमार के प्रोत्साहन को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed