फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Imran khan raised kashmir issue at the inauguration of kartarpur corridor

पाकिस्तानः करतारपुर के बहाने इमरान खान ने कश्मीरियों को भड़काया, यहां पढ़ें क्या बोले

Sun, 10 Nov 2019 02:13 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, श्री करतारपुर साहब (पाकिस्तान)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, श्री करतारपुर साहब (पाकिस्तान) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Nov 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Imran khan raised kashmir issue at the inauguration of kartarpur corridor
पाक पीएम इमरान खान।

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर इमरान खान ने करतारपुर के बहाने कश्मीरियों को भड़काने की भरपूर कोशिश की। श्री गुरुद्वारा साहिब के अंदर संगत के सामने इमरान खान ने आरोप लगाया कि हिंदुस्तान की हुकूमत 80 लाख कश्मीरियों पर जुल्म कर रही है। उनको घरों में बंद किया हुआ है और मानवाधिकारों का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के रिश्ते कभी सुधर नहीं सकते। 

विज्ञापन


श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में भारत और देश-विदेश से पहुंची संगत को खास तौर पर संबोधित कर रहे थे। इमरान खान ने कहा कि उनके दोस्त नवजोत सिद्धू ने उनको एक बार करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए कहा तो उन्होंने तत्काल हामी भर दी, क्योंकि जिस तरह मुस्लिम समुदाय के लोग दूर से मक्का- मदीना देखकर परेशान हो सकते हैं तो सिख संगत भी श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा दूर से देखती होगी तो उनके दिल में कितना दर्द होता होगा। इस दर्द को मैंने महसूस किया है इसीलिए मैंने सिद्धू को तत्काल कॉरिडोर बनाने के लिए हामी भर दी। 
विज्ञापन


पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण किया और भारत से आने वाली संगत को गुरुद्वारा साहिब के दर्शन की इजाजत दी है, हम चाहते हैं कि उसी तरह पाकिस्तान की सिख संगत को भी डेरा बाबा नानक के दर्शन की इजाजत होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को उन्होंने फोन कर कहा था कि दोनों देश तभी तरक्की कर सकते हैं, जब शांति और अमन चैन रहे। लेकिन हमारे बीच एक बहुत ही गंभीर मसला कश्मीर है। इस मामले को हमें सुलझा लेना चाहिए। लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि पाकिस्तान की हुकूमत तो तैयार है लेकिन दूसरी तरफ से कोई ठोस उत्तर नहीं आया। 

इमरान खान ने कहा कि फ्रांस और जर्मनी के बीच कितनी खटास थी, लेकिन आज दोनों देशों में कितना प्यार है। जिस तरह दोनों के बॉर्डर खुले हुए हैं, हम भी चाहते हैं कि उसी तरह भारत-पाक के बीच बॉर्डर खुले। लेकिन जब कश्मीर में लोगों को घरों में बंद कर जुल्म किया जा रहा हो तो प्यार और समझौते वाली बात कहां रह जाती है। यह कोई व्यापार का या आर्थिक मामला नहीं है। हिंदुस्तान की जनता के ऊपर मानवाधिकार का मामला है। 

कश्मीर के लोग इंसाफ चाहते हैं और कश्मीर का मामला वहां के लोगों पर छोड़ देना चाहिए। इससे खुशहाली ही आएगी और ऐसे में दोनों देशों के बीच बॉर्डर खुल जाएंगे। इमरान खान ने कहा कि नेता तमाम समुदाय के लोगों को एकत्रित करता है उसका काम उनको बांटना नहीं होता। नेल्सन मंडेला को देखना चाहिए जिसने रंगभेद को खत्म करने के लिए 25 साल जेल में बिता दिए। जब तक दुनिया रहेगी, अब तक नेल्सन मंडेला का नाम भी चलता रहेगा।

पीएम मोदी ने बर्लिन की दीवार गिराने का भी किया जिक्र
यह इत्तेफाक ही है कि पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक संबोधन में जर्मनी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज 9 नवंबर है। आज के दिन बर्लिन की दीवार गिरी थी। दो विपरीत धाराओं ने एकजुट होकर नया संकल्प लिया था। आज 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर की शुरुआत हुई है। इसमें भारत और पाकिस्तान का भी सहयोग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed