पासपोर्ट के पुलिस वेरीफिकेशन संबंधी अहम खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ रीजन के पासपोर्ट आवेदकों का पुलिस वेरीफिकेशन जल्द होगा। चंडीगढ़ रीजन से जुड़े पंजाब के जिलों के थानों को आनलाइन किया जाएगा। पासपोर्ट आवेदन के वेरीफिकेशन के लिए जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
चंडीगढ़ रीजन के पासपोर्ट अधिकारी ने कहा कि पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए चंडीगढ़ में रीजनल पासपोर्ट अधिकारी और जिले के थानों के अधिकारियों की कई मीटिंग की गई हैं। इसमें 23 जिलों के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में स्पष्ट किया गया कि आनलाइन सिस्टम के माध्यम से वेरीफिकेशन की प्रक्रिया जल्द से जल्द करें?
वेरीफिकेशन में देरी इसलिए
पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए आवेदक का आवेदन फार्म आनलाइन भेजा जाता है। इसके साथ ही मैनुअल फार्म भेज दिया जाता है। पंजाब के जिलों के कई थानों में आनलाइन सिस्टम न होने की वजह से वेरीफिकेशन में देरी होती है।
ये वजहें भी
-पुलिस वालों को आवेदकों का घर बंद मिलना
-पासपोर्ट के आवेदन में पता गलत होना
-पुलिस वेरीफिकेशन के दौरान संबंधित व्यक्ति न मिलना।
-आनलाइन वेरीफिकेशन देरी से जाना
वेरीफिकेशन में लगता है समय
पासपोर्ट के वेरीफिकेशन में अभी बीस दिन का समय लगता है। जबकि दो साल पहले यही समय एक से डेढ़ महीना तक हो जाता था।
पासपोर्ट सेवा दिवस चौबीस को
पासपोर्ट सेवा दिवस चौबीस जून को है। चंडीगढ़ रीजन का पासपोर्ट विभाग भी इस दिन के लिए योजना बना रहा है। कोशिश यह है कि आवेदकों को नई सुविधा प्रदान की जाए।