फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Immediate stoppage of Chandigarh-Panchkula roadways buses

रोडवेज बसों के चंडीगढ़-पंचकूला आने पर तत्काल रोक, ये कार्यालय भी बंद रहेंगे

Thu, 24 Aug 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Immediate stoppage of Chandigarh-Panchkula roadways buses
Sector 17 Bus Stand
हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के मामले के मद्देनजर रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। 25 अगस्त को नौ संवेदनशील जिलों पंचकूला, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, हिसार, फतेहाबाद और जींद में बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन


अन्य जिलों से चंडीगढ़-पंचकूला के लिए कोई बस नहीं आएगी। संवेदनशील जिलों के अलावा अन्य जिलों में हालात को मद्देनजर रखते हुए बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग के महानिदेशक विकास गुप्ता ने सभी डिपो व सब डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 25 अगस्त को हालात बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर बसें बंद रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बुधवार शाम को जारी निर्देश अनुसार दिल्ली और अन्य जिलों में रूटों पर गई बसें पंचकूला और चंडीगढ़ नहीं आएंगी। इन बसों को अंबाला व नारायणगढ़ तक ही संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। बसें चंडीगढ़-पंचकूला न आकर अगले निर्देश तक अंबाला और नारायणगढ़ से ही रूट पर चलेंगी। संवेदनशील जिलों में डिपो प्रबंधकों ने बुधवार को कई रूट की बसें चंडीगढ़ और पंचकूला नहीं आने दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हलके में ली खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट

Immediate stoppage of Chandigarh-Panchkula roadways buses
Chandigarh Railway Station
हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के अनुयायियों और समर्थकों के पंचकूला का रुख करने की खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट को हलके में लिया। गृह और पुलिस विभाग को एजेंसियों की ओर से पल-पल का अपडेट दिया गया, बावजूद उसके कोई कड़े कदम नहीं उठाए गए।

नतीजन, पुलिस और गृह विभाग के न-न करते और स्थिति नियंत्रण में होने के दावों के बावजूद हालात तानापूर्ण हो गए। डेरा समर्थकों और अनुयायियों के बड़ी तादात में पंचकूला पहुंचने से अब सुरक्षा व्यवस्था के और कड़े इंतजात किए जा रहे हैं। सीमाओं पर नाकाबंदी तो पुलिस ने पहले भी की थी, लेकिन किसी को पंचकूला आने से नहीं रोका जा रहा था, जिससे काफी अनुयायी पहुंच में सफल हुए।

बड़ी तादात देखने के बाद पुलिस को गलती का अहसास हुआ और बसों, वाहनों के साथ ही पैदल आने वालों को रोकने की कोशिश शुरू की गई। अगर पुलिस और गृह विभाग ने जाट आंदोलन से सबक लेते हुए खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर समय से अमल किया होता तो ये स्थिति न बनती। अगर हालात बिगड़ते हैं तो पुलिस के लिए स्थिति पर काबू पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

सेक्टर-2, 4, 5 व 6 के कार्यालय रहेंगे बंद

Immediate stoppage of Chandigarh-Panchkula roadways buses
Panchkula News
श्रद्घालुओं को भोजन-पानी के लिए सरकार तत्पर
शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा है कि अदालत का जो भी निर्णय होगा हरियाणा सरकार उन आदेशों का अनुपालन करेगी। सभी को अदालत के आदेशों की पालना करनी चाहिए। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के भाई-बहन श्रद्घालुओं से निवेदन किया कि वे प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में रसरकार का सहयोग करें।

नागरिकों की रक्षा व सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेवारी है। अगर श्रद्घालु भोजन व पानी की आवश्यकता महसूस करें तो सरकार उसके लिए तत्पर है। डेरा प्रेमी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता जैसे सामाजिक व अन्य धार्मिक कार्यों के अलावा खेल के क्षेत्र में भी समाज का सहयोग कर रहे हैं।

सेक्टर-2, 4, 5 व 6 के कार्यालय रहेंगे बंद
24 और 25 अगस्त को पंचकूला के सेक्टर 2, 4, 5 और 6 में स्थित सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों व बैंकों में राजपत्रित अवकाश रहेगा। इन क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं वाले कार्यालय ही खुले रहेंगे। यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट, 1881 के तहत घोषित किया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed