{"_id":"a9c2adb09c4e8642822807c56d181736","slug":"immediate-connection-to-online-applicants-of-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Aug 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के लोगों को सरकार ने चुनावी तोहफा देते हुए उनकी बिजली संबंधी समस्त समस्याओं का निवारण घर बैठे करने की व्यवस्था की है। मंगलवार को जारी एक आदेश में सरकार ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन करके उपभोक्ता नए कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा बिजली वितरण निगम को इससे संबंधित आदेश भी सरकार ने जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने विभाग को बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत या मीटर संबंधी किसी तरह की शिकायत का निवारण भी चुनाव से पूर्व करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की ओर से बिजली वितरण निगम को जारी आदेश में कहा गया है कि बिजली के नए कनेक्शन ऑन लाइन आवेदन से देने की व्यवस्था की जाए।
ऑनलाइन आवेदकों की ओर से नए कनेक्शन केलिए पेश किए जाने वाले स्व प्रमाणित कागजात की जांच का काम भी जल्द निपटाया जाए ताकि उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द कनेक्शन मिल सके।
विज्ञापन
सरकार के इस आदेश के साथ ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) ने हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के दिशा-निर्देशानुसार उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए कल 13 अगस्त को आपरेशन सर्कल कार्यालय परिसर, पलवल में बैठक बुलाई है।