फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: IMD issues alert of cold day and dense fog in Punjab

Punjab Weather: पंजाब में शीत लहर जारी, आज से चार दिन छाएगा घना कोहरा, कोल्ड-डे का अलर्ट

Wed, 03 Jan 2024 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jan 2024 12:22 AM IST
सार

पंजाब में अगले चार दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने चार दिन तक घने कोहरे और कोल्ड-डे का अलर्ट जारी कर दिया है। बठिंडा में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: IMD issues alert of cold day and dense fog in Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। पंजाब में शीत लहर और घने कोहरे के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। सूबे में लगातार तीसरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार से चार दिन तक बेहद घने कोहरे व कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को भी पंजाब में दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई। इससे अब दिन का पारा सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री  सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7 सेल्सियस डिग्री रहा। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8, अमृतसर में 8.3, लुधियाना में 8 और फरीदकोट में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

हरियाणा में और बढ़ेगी ठंड

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। यहां मंगलवार को कोहरे की चादर छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि करनाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। वहीं, नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.5 डिग्री सेल्सियस और 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में लोगों को चौथे दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए, अभी और ठंड बढ़ने के आसार हैं। पांच जनवरी के बाद धूप खिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed