{"_id":"87d5780caf5cbf0875f0579e6bf72433","slug":"illegal-relation-of-wife-and-murder-of-home-guard-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हवस की भूख ने ली पति की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हवस की भूख ने ली पति की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 08 Mar 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद भगत सिंह कालोनी के रहने वाले पंजाब होमगार्ड के मुलाजिम की मौत नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या उसी की ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बिजली की रॉड से करेंट लगाकर की थी।
विज्ञापन
यह खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि बीती 10 फरवरी को गुरमीत कौर निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी ने त्रिपड़ी थाने में सूचना दी थी कि पंजाब होमगार्ड में नौकरी कर रहे उसके पति चरनजीत सिंह की मौत करेंट लगने से हो गई।
विज्ञापन
मामले में शक के आधार पर त्रिपड़ी थाने के इंचार्ज शमिंदर सिंह, एसपी (डी) आदि ने जांच की।
इस दौरान सामने आया कि चरनजीत सिंह के घर पर पिछले कुछ समय से किराये पर रहे हरप्रीत सिंह निवासी महमूदा थाना समराला जिला लुधियाना के गुरमीत कौर के साथ संबंध बन गए थे।
विज्ञापन
इसकी भनक चरनजीत सिंह और उसकी मां नसीब कौर को लग गई थी। चरनजीत सिंह ने जब अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोका, तो उसने साजिश के तहत अपने आशिक के साथ एक दिन पहले पति को बेहोश किया।
इसके बाद करेंट लगा उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके उनके पास से हत्या में इस्तेमाल बिजली की रॉड बरामद कर ली है। दोनों के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कर लिया गया है।