{"_id":"6609def03f17600d770dcfe4","slug":"illegal-liquor-consignment-worth-rs-13-lakh-caught-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-387480-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब से लाई जा रही 13 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब से लाई जा रही 13 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी
विज्ञापन
पंजाब से लाई जा रही 13 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी
सिरसा पुलिस ने बरामद की 264 पेटी अंग्रेजी शराब, आरोपित पंजाब के दो सगे भाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब से हरियाणा में सप्लाई की जा रही अवैध शराब की खेप हरियाणा पुलिस ने पकड़ी है। सिरसा पुलिस ने 13 लाख रुपये की कीमत की 264 शराब की पेटियां बरामद की हैं। सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना सिंह व लखविंदर सिंह पुत्र पप्पू राम निवासी मंशीया बस्ती जीरा, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान बाजेकां रोड़ सिरसा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक पिकअप की जांच की तो 106 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग बरामद हुई। इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में सीआईए पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान घग्घर पुल गांव खैरेकां सिरसा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान डबवाली की तरफ से आ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी 158 पेटी शराब बरामद हुई। गाड़ी चालकों को उक्त शराब का लाइसेंस व परमिट पेश करने के लिए कहा गया, जिस पर दोनों ड्राइवर कागजात पेश नहीं कर सके और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाए। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।