{"_id":"694c326b22dfa77cbb0141f4","slug":"illegal-encroachments-removed-from-shastri-market-in-chandigarh-at-midnight-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आधी रात चला बुलडोजर: शहर के मुख्य बाजारों में निगम की कार्रवाई, दुकानदारों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आधी रात चला बुलडोजर: शहर के मुख्य बाजारों में निगम की कार्रवाई, दुकानदारों में मचा हड़कंप
Thu, 25 Dec 2025 12:08 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:08 AM IST
सार
चंडीगढ़ में बुधवार देर रात सेक्टर-15 की मार्केट, सेक्टर-19 सदर बाजार, सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट और सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में बुलडोजर एक्शन हुआ है। कई वेंडरों के अस्थायी दुकानों को तोड़ा गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बुलडोजर एक्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासन अमला जेसीबी और पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों में आ पहुंचा। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 की मार्केट, सेक्टर-19 सदर बाजार, सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट और सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ है। इन मार्केट्स में वेंडरों ने जो अवैध कब्जे किए थे उनपर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन्हें जेसीबी मशीन की मदद से हटाया है। इस कार्रवाई से इन मार्केट्स में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण हटाए गए। लोहे के पाइपों से और प्लास्टिक डालकर जो अस्थायी (दुकानें) निर्माण किए गए थे उन्हें देर रात हटाया गया है। दुकानदार यहां पर अवैध तरीके से दुकान चला रहे थे, इन सबको नगर निगम रातों रात हटाने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 100 से ज्यादा वेंडर मौजूद रहे, जो निगम की कार्रवाई का गलत बता रहे थे। हालांकि पुलिस बल साथ में होने की वजह से कोई बड़ा विरोध नहीं हो पाया। सेक्टर-41 में वेंडरों का सामान भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
बुलडोजर की इस कार्रवाई के दौरान ही वेंडरों ने आनन- फानन में अपना सामान हटाया। नगर निगम की तरफ से जैसे ही जेसीबी चलाना शुरू किया गया, कई वेंडर जो यहां दुकान चलाते हैं वे अपना सामान खुद उतरने लगे। मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन में नियम अनुसार कर्मचारी सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सिर्फ अपना सामान रखकर बेच सकता है। किसी भी तरह का निर्माण चाहे वह अस्थायी हो या अस्थायी हो, नहीं किया जा सकता है। पूरी शास्त्री मार्केट में अस्थायी निर्माण किया गया था। इस वजह से इसको तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसी ही कार्रवाई अन्य मार्केट्स में भी की गई है। दुकानदारों व वेंडरों को आधी रात इस कार्रवाई का जैसे पता चला तो वे अपना सामान हटाने के लिए मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।