{"_id":"293b1c6f06220532a923ff9748b22760","slug":"illeagal-auto-will-ban-on-chandigarh-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जनवरी के बाद सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे अवैध ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जनवरी के बाद सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे अवैध ऑटो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Dec 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जनवरी के बाद चंडीगढ़ की सड़कों पर अवैध ऑटो नहीं दौड़ेंगे। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथोरिटी ने उन पर लगाम कसने की तैयारी की है। एसटीए खुद अपनी स्पेशल एंफोर्समेंट विंग तैयार कर रहा है। जिसमें 20 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर और 40 सिक्योरिटी गार्ड्स की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
गश्त के लिए 12 नई गाड़ियां भी खरीदी जानी हैं। काफी दिनों से चल रही यह भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी से पहले पूरी हो जाएगी। अभी एसटीए के पास महज 2 ही मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर हैं जो 12 हजार से अधिक ऑटो पर लगाम कसने में नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों चुनिंदा स्थानों पर ही कभी-कभी नाकेबंदी करते हैं। जहां नाकेबंदी होती है उसकी जगह दूसरी सड़क से ऑटो शहर में प्रवेश कर जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस भी इन पर नकेल नहीं कस पा रही है। एंफोर्समेंट विंग मोहाली-पंचकूला कीचंडीगढ़ से सटी सीमा पर जगह-जगह नाकेबंदी करेगी।
विज्ञापन
खासकर सुबह 7 से 10 बजे ऑफिस और स्कूल-कॉलेज केसमय तक और शाम को छुट्टी केवक्त यह नाके लगेंगे। ऑटो केसाथ स्कूल बसों और अन्य कॉमर्शियल व्हीकल्स पर भी यह स्टाफ पैनी नजर रखेगा।
3 हजार रजिस्टर्ड चल रहे रोजाना 10 हजार
पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव केकारण प्रशासन ने चंडीगढ़ में डीजल ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर पाबंदी लगा रखी है। केवल एलपीजी ऑटो केरजिस्ट्रेशन होते हैं। लेकिन ऑटो चालक मोहाली-पंचकूला से ऑटो रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं। फर्क सिर्फ दूसरे शहर से रजिस्ट्रेशन का है।
रजिस्ट्रेशन के बाद वे चंडीगढ़ में धड़ल्ले से चलते हैं। ऐसे में रजिस्ट्रेशन पर पाबंदी भी नाम की ही है। शहर में 2800 केकरीब डीजल और 700 केलगभग एलपीजी ऑटो रजिस्टर्ड हैं। लेकिन रोजाना 10 हजार से अधिक डीजल ऑटो सड़कों पर उतरते हैं। यह एसटीए को सालाना फीस भी नहीं अदा करते।
सख्ती से पहले बढ़ानी होंगी बसें
प्रशासन को ऑटो पर नकेल कसने से पहले बसों की संख्या भी बढ़ानी होगी। मोहाली-पंचकूला के हजारों लोग रोजाना ऑटो से आना-जाना करते हैं। ऑटो पर एकदम रोक परेशानी बढ़ा सकती है। इससे पहले भी अवैध ऑटो बंद करने से लोगों की परेशानी और ऑटो यूनियन का विरोध सामने आ चुका है।
15 जनवरी तक एसटीए में स्टाफ की नई भर्ती पूरी हो जाएगी। उसके बाद सभी एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी होगी। अवैध ऑटो और अन्य कॉमर्शियल व्हीकल्स को चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
- राजीव तिवारी, एडीशनल सेक्रेटरी, एसटीए, चंडीगढ़