फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IIT team told PU's building safe, chandigarh news

पीयू अग्निकांड: 'एडमिन ब्लॉक गिराने की जरूरत नहीं, रिपेयर हो सकती है'

Sat, 20 May 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
IIT team told PU's building safe, chandigarh news
पंजाब यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में आग - फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में हाल ही में लगी आग के कारणों की जांच करने के लिए शुक्रवार को आईआईटी रुड़की से टीम आई। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एक्सपर्ट उमेश शर्मा की अगुवाई में आई टीम ने पहले पीयू प्रबंधन से बैठक करके तथ्य जाने और उसके बाद प्रभावित क्षेत्र की जांच की।
विज्ञापन


एक्सपर्ट्स ने प्राथमिक जांच में बिल्डिंग को पूरी तरह से सेफ करार दिया। साथ ही कुछ रिपेयर के सुझाव दिए। हालांकि आग के बाद फर्श पर कितना असर पड़ा, इसके लिए टीम ने सैंपल ले लिए। साथ ही जल चुके सामान के सैंपल लेकर टीम लैबोरेटरी में जांच करने के लिए रवाना हो गई। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इमारत को गिराकर नई बनाने की जरूरत नहीं है। रिपेयर से सब कुछ नार्मल हो सकता है।
विज्ञापन


अब अगला फैसला पीयू प्रबंधन को लेना है कि कब तक रेनोवेशन का काम शुरू होगा? क्योंकि जांच में लगी तीनों कमेटियां अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से सैंपल ले चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गत रविवार को लगी आग बुझने के बाद से ही पीयू प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र को सील किया हुआ था। आग के कारणों को जानने के लिए सीएफएसल भी जांच कर रही है, लेकिन अभी तक ठोस नतीजे नहीं आए। हालांकि सीएफएसएल ने भी अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में कहा था कि कुछ दरारें आई हैं, जिन्हें रिपेयर से दुरुस्त किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed