फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IIT Roorkee report on expansion plan of Punjab-Haryana High Court say building part of catchment

Chandigarh: हाईकोर्ट के विस्तार की योजना को झटका; आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट-कैचमेंट एरिया में है बिल्डिंग

Sat, 03 Aug 2024 08:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 08:21 AM IST
सार

आईआईटी रुड़की ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हाईकोर्ट की इमारत में निर्माण या इसका विस्तार नियमों के तहत नहीं किया जा सकता है। अब हाईकोर्ट ने टीम को फिजिकल सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
IIT Roorkee report on expansion plan of Punjab-Haryana High Court say building part of catchment
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के विस्तार की योजना को आईआईटी रुड़की ने बड़ा झटका देते हुए अपनी रिपोर्ट में इस इमारत को कैचमेंट का हिस्सा बताया है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस इमारत में निर्माण या इसका विस्तार नियमों के तहत नहीं किया जा सकता है। मैप सर्वे के आधार पर आई इस रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने अब टीम को फिजिकल सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की इमारत के विस्तार के लिए आईआईटी रुड़की की तैयार की गई रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट में बताया गया कि क्षेत्र का मैप सर्वे किया गया है और इसके अनुसार यह बिल्डिंग सुखना कैचमेंट एरिया में आती है। कैचमेंट क्षेत्र में कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि मैप सर्वे क्यों किया गया है, क्यों नहीं फिजिकल सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी गई है। जमीनी स्तर पर सर्वे के बाद ही रिपोर्ट दाखिल की जानी चाहिए थी। हाईकोर्ट ने अब टीम को नए सिरे से फिजिकल सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि फिजिकल सर्वे रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि यह इमारत कैचमेंट क्षेत्र में आती है या नहीं, इस रिपोर्ट के आधार पर ही तय किया जा सकेगा कि इमारत का विस्तार हो सकता है या नहीं। इसके अलावा टीम ने 8 और 9 जून को हुए बिल्डिंग के ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट को सौंपने के लिए मोहलत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान यूटी प्रशासन के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि सेक्टर 4 में एमएलए हॉस्टल के पीछे हाईकोर्ट के लिए पार्किंग तैयार की जा रही है। इस पार्किंग के लिए टेंडर व वर्क अलॉट हो चुका है। पार्किंग वाली जमीन हाईकोर्ट के नाम की जा चुकी है और इस क्षेत्र में करीब 300 वाहनों को पार्क किया जा सकेगा। इससे हाईकोर्ट की इमारत पर पार्किंग का बोझ कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed