फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ignoring the rules of administration, CTU buses stopping at private dhabas

प्रशासन के नियमों की अनदेखी, निजी ढाबों पर रुक रहीं सीटीयू की बसें

Sat, 10 Jul 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the rules of administration, CTU buses stopping at private dhabas
चंडीगढ़। सीटीयू के बस चालक प्रशासन केआदेशों को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लंबी दूरी पर जाने वाली सीटीयू बसों को निजी ढाबों व रेस्टोरेंट पर रोका जा रहा है, जहां चालक-परिचालकों की साठगांठ से यात्रियों को लूटा जा रहा है। विभाग के पास कई शिकायतें आई हैं। चालकों को चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन इन पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

12 दिसंबर 2019 को परिवहन विभाग के निदेशक की तरफ से एक आदेश जारी किया गया था कि लांग रूट पर जाने वाली बसों को निजी ढाबों पर रोका जा रहा है, जहां यात्रियों से खाने-पीने केसामानों के लिए ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं, इसलिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान व अन्य राज्यों केलिए जाने वाली बसों को सिर्फ सरकारी ढाबों, होटल व रेस्टोरेंट पर भी रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया कि अगर निजी ढाबों पर बस ठहरी पाई जाती हैं तो चालक-परिचालकों की साठगांठ मानते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि, इस आदेश की सीटीयू के चालक पालना नहीं कर रहे हैं और अभी भी निजी ढाबों पर ही बसों को रोका जा रहा है। दिल्ली, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक आदि स्टेशनों पर जाने वाली बसें निजी ढाबों पर रुक रही हैं। इन ढाबों के संचालक यात्री से मनमाना शुल्क खाने-पीने के पदार्थों पर वसूल कर उनका शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिलीभगत से चल रहा है खेल
सीटीयू के अधिकारियों के पास शिकायतें आ रही थीं कि मिलीभगत कर बसों के चालक व परिचालक निजी ढाबों पर खाने-पीने के लिए बसें रोकते हैं। आरोप है कि ढाबा मालिक चालक व परिचालक को मुफ्त खाना खिलाते हैं, जबकि इस सेवा की एवज में ढाबा मालिक सवारियों को खाने-पीने का महंगा सामान बेचते हैं। सवारियों की ओर से खाने व खरीदारी करने बाद अधिक पैसा होने का विरोध करने पर ढाबे पर मौजूद लोग झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन---
सीटीयू की सभी बसों में जीपीएस लगाया गया है। अगर कोई बस निजी ढाबों या रेस्टोरेंट पर रुक रही है तो जीपीएस से पता लग जाएगा। सभी चालकों को आदेश दिए गए हैं कि वह सिर्फ सरकारी ढाबों व रेस्टोरेंट पर ही बसों को रोकें, लेकिन अगर निजी जगहों पर बसों को रोका जा रहा है तो मैं शनिवार को इसकी जांच कराऊंगा। अगर ऐसा कोई मामला मिलता है, तो उस बस के चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- उमाशंकर गुप्ता, निदेशक, परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed