{"_id":"e9f48e90fa3ddb4bf3ed9d5da6910ecc","slug":"ig-tejinder-singh-luthra-will-new-ig-of-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए इनसे, ये हैं तेजिंदर सिंह लूथरा, शहर के नए आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए इनसे, ये हैं तेजिंदर सिंह लूथरा, शहर के नए आईजी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अफसर तेजिंदर सिंह लूथरा शहर के नए आईजी होंगे। लूथरा 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं। तेजिंदर लूथरा इस समय पीएम सुरक्षा में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
तेजिंदर लूथरा एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अफसर हैं। आईजी आर पी उपाध्याय का ट्रांसफर दिल्ली किया गया है। आरपी उपाध्याय साल 2013 में शहर यूटी पुलिस के आईजी बनकर आए थे। पिछले काफी दिनों से नए आईजी के आने की अटकलें तेज थी।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय ने तेजिंदर सिंह लूथरा के चंडीगढ़ के नए आईजी के नाम पर मुहर लगा दी। आईजी ने यूटी पुलिस में तीन साल के कार्यकाल को पूरी तरह संतुष्ट बताया।
विज्ञापन
आरपी उपाध्याय ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उपाध्याय ने चंडीगढ़ पुलिस में काम करना को गर्व की बात कहीं।
तेजिंदर सिंह लूथरा के साथ एक एसपी रैंक के अफसर भी यूटी पुलिस ज्वाइन करेंगे। 2005 बैच के आईपीएस अमरेंद्र कुमार सिंह बतौर एसपी यूटी पुलिस ज्वाइन करेंगे। इस समय अमरेंद्र सिंह मिजोरम में तैनात हैं।