फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IG said, relationship made with the consent of the Muslim girl, therefore not the rape

पंजाबः साढ़े तीन महीने से केस दर्ज नहीं हुआ, आईजी बोले- सहमति से बने संबंध

Thu, 02 Aug 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (हरियाणा) Updated Thu, 02 Aug 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
 IG said, relationship made with the consent of the Muslim girl, therefore not the rape
आईजी एएस राय
दो हाईप्रोफाइल केसों के संबंध में पटियाला रेंज के आईजी एएस राय ने अहम खुलासे किए हैं। पहले हाईप्रोफाइल केस में आईजी एएस राय ने कहा कि जिस मुस्लिम लड़की ने मलेर कोटला के दिग्गज अकाली नेता पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पीड़ित लड़की की शिकायत पर जांच आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर से कराई गई।
विज्ञापन


 जांच में सामने आया है कि मुस्लिम लड़की और मलेरकोटला के मुस्लिम अकाली नेता में आपसी सहमति से शारीरक संबंध बनाते रहे हैं। जो कुछ हुआ दोनों की सहमति से हुआ। इस विवादित बयान पर जब आईजी से पूछा गया कि मलेरकोटला का यह मुस्लिम अकाली नेता लड़की को शादी का झांसा देकर उसका शारीरक शोषण करता रहा है तो जवाब में आईजी ने कहा कि बालिग व पढ़ी लिखी लड़की को झांसा नहीं दिया जा सकता। उसे अपने अधिकारों का बखूबी पता होता है। 
विज्ञापन


इस तरह शारीरिक संबंधों में दोनों की सहमति थी। लड़की को उससे अपना कोई लालच था। वहीं संपर्क करने पर मुस्लिम लड़की ने कहा की मलेरकोटला का मुस्लिम अकाली नेता जो अब तक कहता रहा है कि वह लड़की को जानता तक नहीं, जबकि पुलिस की रिपोर्ट कहती है कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने पहली बार उसके साथ जबरन दुराचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने उसे झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। इसलिए वह किसी को इस घिनौनी हरकत के संबंध में न बताए। उसने मजबूरी में उस पर यकीन कर लिया और वह उससे शादी का झांसा देकर लगातार आठ साल उसका शारीरक शोषण करता रहा और फिर मुकर गया है। उसने आरोप लगाया कि अकाली नेता ने पुलिस अधिकारियों को खरीद लिया है। इसलिए पुलिस अफसर भी उसके साथ हो गए हैं।

 पीड़ित लड़की ने कहा कि यह मुस्लिम अकाली नेता लोगों के सामने अपने आप को डेरा सिरसा के डेरामुखी राम रहीम की तरह धर्मात्मा के तौर पर पेश करता है, जबकि उसकी काली करतूतों का भी राम रहीम बाबा की तरह सच सामने आ गया है। पीड़िता ने कहा कि वह अब कोर्ट जाएगी और आईजी सहित सभी पुलिस अफसरों की करतूतों की पोल खोलेगी। हालांकि विवादित रिपोर्ट डीजीपी को भेजी गई है, अव वह ही फैसला करेंगे कि आरोपी पर केस दर्ज हो या नहीं। बता दें कि साढे़ तीन महीने का समय हो गया है और पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। साफ जाहिर है कि पुलिस अकाली नेता के साथ है।

इसलिए गलत है आईजी का बयान और रिपोर्ट
बरनाला के फौजदारी केसों के सीनियर वकील कुलवंत राय गोयल से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस के किसी भी अधिकारी को रिपोर्ट बनाकर यह सिद्ध करने का अधिकार नहीं है कि वह किसी लड़की के साथ हुई शारीरिक शोषण को जबरन या सहमति से होने की बात घोषित करे।

इसका अधिकार तो सिर्फ हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के पास है। उन्होंने कहा कि शादी का झांसा देकर किसी लड़की से रिलेशन बनाना और बाद में शादी न करना, सीधे तौर पर रेप में आता है। कानून के अनुसार शादी का झांसा देकर लगातार शारीरक संबंध बनाने के आरोप में अकाली नेता पर बिना देर किए रेप का केस दर्ज होना चाहिए। 


जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वहीं मुस्लिम धर्म के विशेषज्ञ मोहम्मद असलम ने कहा कि अगर कोई मुस्लिम नेता जो अपने आप को धर्मगुरु बताता है, वह अपनी बीबी के अलावा किसी अन्य से शारीरक संबंध बनाता है तो उसको गुनाहे-कबीर गिना जाता है। ऐस में हमारे धर्म में मौत की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed