{"_id":"5c7986a2bdec227363552638","slug":"ig-paramraj-singh-umranangal-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बहिबल कलां मामले में गिरफ्तार आईजी परमराज सिंह उमरानंगल हुए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः बहिबल कलां मामले में गिरफ्तार आईजी परमराज सिंह उमरानंगल हुए सस्पेंड
Sat, 02 Mar 2019 01:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
आईजी परमराज सिंह उमरानंगल
बहिबल कलां और कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब के गृह विभाग ने इस पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी और उसके बाद अदालत द्वारा उसे जेल भेजे जाने की अधिकृत सूचना के बाद उक्त कार्रवाई की। उमरानंगल पंजाब पुलिस में आइजीपी पॉलिसी एंड रूल्स का जिम्मा संभाल रहे थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बहिबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही एसआईटी ने परमराज सिंह उमरानंगल को उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वे पूछताछ के लिए चंडीगढ़ में पेश होने आए थे। उन्हें बहिबल कलां मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वे पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं। बहिबल कलां और कोटकपूरा की घटनाओं के समय उमरानंगल लुधियाना के पुलिस कमिश्नर थे और पुलिस बल के साथ फरीदकोट में मौजूद थे।
विज्ञापन