फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IG Hemant culson done firing in Tamil Nadu, who Suspend by Haryana government

तमिलनाडु में हवाई फायरिंग करने वाले आईजी पर गिरी गाज, हरियाणा सरकार ने किया सस्पेंड

Mon, 01 Apr 2019 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Apr 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
IG Hemant culson done firing in Tamil Nadu, who Suspend by Haryana government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

तमिलनाडु में चुनाव ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल के हथियार से हवाई फायरिंग करने वाले आईपीएस अधिकारी हेमंत कल्सन को हरियाणा सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. एसएस प्रसाद ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण की मंजूरी के बाद निलंबन आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने रविवार देर रात ही आईजी होमगार्ड्स कल्सन को सस्पेंड करने के राज्य सरकार के आग्रह को स्वीकृति दे दी थी। निलंबन के दौरान कल्सन को ऑल इंडिया सर्विस डिसिप्लेन एंड अपील रूल्स 1969 के अनुसार जरूरी भत्ते मिलते रहेंगे।
विज्ञापन


कल्सन का मुख्यालय निलंबन के दौरान डीजीपी कार्यालय पुलिस हेडक्वार्टर पंचकूला रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग ने डीजीपी हरियाणा मनोज यादव को निर्देश दिए हैं कि निलंबित अधिकारी पर भारी जुर्माना लगाने की सिफारिश के साथ दो दिन में चार्जशीट तैयार कर भेजें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया सर्विस डिसिप्लेन एंड अपील रूल्स 1969 के रूल आठ के तहत डीजीपी को चार्जशीट तैयार करनी होगी। ये चार्जशीट सरकार की ओर से निलंबित आईपीएस अधिकारी हेमंत कल्सन को भेजकर 15 दिन में उनसे जवाब मांगा जाएगा। जवाब से संतुष्ट न होने पर प्रदेश सरकार कल्सन के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। 


गौर रहे कि चुनाव आयोग ने कल्सन को फायरिंग की घटना के बाद पर्यवेक्षक की ड्यूटी से हटा दिया है। हवाई फायरिंग करने के दौरान कल्सन नशे की हालत में थे। तमिलनाडु में 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कल्सन की डयूटी बतौर पर्यवेक्षक लगी थी। कल्सन पहले भी हरियाणा में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के डीआईजी रहते हुए विवादों में घिर चुके हैं। पिंजौर में उनकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed