फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If your Child in Naughty, May be Patient of ADHD

देखिए, कहीं आपका बच्चा तो नहीं करता ये शरारतें

Tue, 22 Apr 2014 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Apr 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
If your Child in Naughty, May be Patient of ADHD

आपने कभी ध्यान दिया है कि आपका बच्चा स्कूल और घर का काम पूरा कर पाता है या नहीं? उछलकूद ज्यादा करता है, कोई आपके घर आए तो उसकीजेब से मोबाइल निकाल लेता है। आपकी किसी बात पर ध्यान नहीं देता। स्कूल के शिक्षक शिकायत करते हैं कि आपका बच्चा अपनी सीट पर नहीं बैठता, तोड़फोड़ करता है।

विज्ञापन


वैसे तो ये तमाम लक्षण सामान्य बच्चों में भी होते हैं, लेकिन इन आदतों का दूसरे बच्चों की तुलना में ज्यादा होने पर एडीएचएडी (एटेंशन डिफिसिएट हायपर एक्टिविटी डिस्ऑर्डर) की संभावना बढ़ जाती है। सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में एडीएचएडी से पीड़ित करीब 15 बच्चे हर महीने पहुंचते हैं। इनमें छह से 17 साल के बच्चे होते हैं।
विज्ञापन


एडीएचएडी एक मानसिक बीमारी है। यदि आपका बच्चा हाइपर एक्टीविटी, इन अटेंशन, इमपल्सिबिटी करता है तो उसे ज्यादा एक्टिव समझने की भूल न करें। हो सकता है कि वह एडीएचएडी मानसिक बीमारी का शिकार हो। ऐसे बच्चे का मनोरोग चिकित्सक से चेकअप और काउंसिलिंग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे होते हैं शिकार
- प्री मेच्योर बेबी
- हैरीडेट्री (पैरेंट्स को है तो बच्चों को हो सकता है)
- मदर को प्र्रेगनेंसी में दिक्त हुई हो

इन लक्षणों पर ध्यान दें
- क्या आपका बच्चा किसी काम को ठीक से नहीं समझ पाता है
- क्या आपके बच्चे को घर, खेल स्कूल में मन लगाने में दिक्कत होती है
- कोई बात कहने पर वह अनसुना कर देता है
- घर/ स्कूल का काम पूरा नहीं कर पाता
- दिमाग पर जोर डालने वाले कामों से जी चुराता है
- रोजाना के कामकाजों को भूल जाता है
- उठते समय हाथ, पैर, हिलाना और बेचैनी दिखाता है
- स्कूल शिक्षक बच्चे के बारे में सीट पर नहीं बैठने की शिकायत करते हैं
- बेवजह उछल कूद और भागदौड़ करता है
- खेलने और चुपचाप काम करने में मन नहीं लगता है
- बहुत ज्यादा बात करता है
- आधा सवाल सुनकर ही जवाब देने लगता है

कोट्स
अस्पताल में हर महीने इस तरह के 10-15 केस आते हैं। इनमें स्कूल गोइंग बच्चे ज्यादा हैं। यदि किसी बच्चे में एडीएचएडी की शिकायत है तो मनोरोग चिकित्सक से काउंसिलिंग और ट्रीटमेंट कराना चाहिए।
- डा. राजीव त्रेहन, मनोरोग चिकित्सक, जनरल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed