फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you need platelets this is good nrews for you

डेंगू का कहर: अगर आपको है प्लेटलेट्स की जरूरत तो कॉल करें इस नंबर पर

Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
If you need platelets this is good nrews for you
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
प्लेटलेट्स को लेकर मारामारी मची हुई है। डेंगू के मरीज बढ़ने पर लोग डर रहे हैं। यदि किसी को प्लेटलेट्स की जरूरत हो तो इस नंबर 9872832637 पर कॉल कर सकते हैं। यदि कोई युवक या व्यक्ति ब्लड डोनेट कर पीड़ितों की जान बचाना है तो वह इस नंबर पर कॉल कर उनके साथ जुड़ सकता है। उनका कहना है कि इस समय उन लोगों की जान बचाना जरूरी है, जिन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत है।
विज्ञापन


स्माइल फार एवर भी कर रहा है मदद
एनजीओ स्माइल फार एवर भी डेंगू पीड़ितों की मदद कर रहा है। एनजीओ के फाउंडर अजय गुप्ता ने बताया कि वे अब तक 30 से ज्यादा लोगों को प्लेटलेट्स मुहैया करवा चुके हैं। उनके पास 3200 से ज्यादा डोनर जुड़े हैं। जब भी उनके पास कोई कॉल आता है तो वे कई सारे ग्रुप में मैसेज छोड़ देते हैं और पीड़ितों के पास तीन से चार डोनर भेज देते हैं। इसके अलावा तमन्ना एनजीओ भी डेंगू पीड़ितों की मदद के लिए डोनर मुहैया करवाती है।
विज्ञापन

 

डेंगू के 9 और मामले सामने आए

If you need platelets this is good nrews for you
dengue - फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ में डेंगू के नौ केस और सामने आए हैं। इसे मिलाकर डेंगू के कुल 121 केस हो गए हैं। इसके अलावा चिकनगुनिया के कुल कंफर्म केस चार हैं। हालांकि पीजीआई के सूत्रों के मुताबिक चिकनगुनिया के दो और केसों की पुष्टि हुई है। एंटी मलेरिया अधिकारी डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि उनके पास सिर्फ चार ही कंफर्म केस हैं।

 

मलेरिया विभाग का कहना है कि डेंगू और चिकनगुनिया के केस बढ़ते देख अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को 6285 घरों की जांच की गई। इनमें से 171 घरों में डेंगू के लारवा मिले हैं। इसके अलावा 30 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। 50 को शोकाज नोटिस जारी किया जा चुका है, जबकि 2200 लोगों को नोटिस दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed