फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If the rate does not increase, Haryana farmers will burn sugarcane Holi

रेट न बढ़ा तो गन्नों की होली जलाएंगे हरियाणा के किसान

Sun, 08 Dec 2019 04:25 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Dec 2019 04:25 AM IST
सार

  • हरियाणा कृषि भवन के बाहर 11 दिसंबर को प्रदर्शन की चेतावनी, माजरी चौक से रोष रैली भी निकालेंगे किसान
  • पिराई का सीजन हुआ शुरू, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य निर्धारण पर चुप है सरकार

विज्ञापन
If the rate does not increase, Haryana farmers will burn sugarcane Holi
गन्ना

विस्तार

हरियाणा में पिराई का सीजन शुरू होने के बावजूद नए गन्ना मूल्य निर्धारण पर कोई निर्णय न होने से किसान खफा है। किसानों ने गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिसंबर तक सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया, तो 11 दिसंबर को हरियाणा कृषि भवन में केन कमिश्नर कार्यालय के बाहर गन्नों की होली जलाई जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि चालू पिराई सीजन के लिए गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों में प्रदेश में शासित गठबंधन की सरकार के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आगामी 11 दिसंबर को पंचकूला स्थित कृषि विभाग के केन कमिश्नर के कार्यालय के समक्ष विरोध स्वरूप गन्ने की होली जलाने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व माजरी चौक से केन कमिश्नर के कार्यालय तक सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में पैदल रोष मार्च भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतनमान ने कहा कि प्रदेशभर की सभी शुगर मिले करीब दो सप्ताह से चालू हैं। लेकिन प्रदेश की गठबंधन सरकार 2019-20 के चालू पिराई सीजन के लिए गन्ना मूल्य निर्धारण के मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। जबकि गन्ना उपज लागत खर्च के साथ साथ खेतिहर मजदूरों की मजदूरी बढ़ने से गन्ना खेती की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष पनप रहा है। प्रदेशाध्यक्ष मान ने सरकार से 340 से मात्र 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व गत 8 नवंबर को कृषि विभाग के आला अफसरों  को गन्ने का 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने का पंचकूला स्थित उनके कार्यालय में भाकियू की ओर से ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। लेकिन सरकार व कृषि विभाग की ओर से कोई जवाब नही मिला है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के भाजपा सरकार के शासनकाल में गन्ने के मूल्य में मात्र 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई थी। जो नाकाफी रही है।


उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी को तोड़ने के लिए 11 दिसंबर को प्रदेश भर से आने वाले आंदोलित किसान अपने अपने जिलों से गन्ना लेकर आएंगे। जिसे विरोध स्वरूप जला कर रोष जाहिर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्ना आंदोलन को लेकर प्रदेश में किसान तैयारियों में जुटे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed