{"_id":"659d676e9ecbdf294805339f","slug":"if-the-government-does-not-accept-the-demands-today-the-patwari-strike-will-extend-for-two-more-days-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-325433-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज सरकार ने मांगें नहीं मानी तो दो दिन और बढ़ेगी पटवारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज सरकार ने मांगें नहीं मानी तो दो दिन और बढ़ेगी पटवारियों की हड़ताल
विज्ञापन
राजस्व विभाग के पटवारियों ने दी सरकार को चेतावनी
चंडीगढ़। राजस्व पटवारियों ने सरकार को एक और दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर सरकार ने 10 जनवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी तो पटवारियों की हड़ताल आगामी दो दिनों तक और बढ़ जाएगी। वहीं, दूसरी ओर प्रदेशभर में चल रही हड़ताल के कारण तहसीलों में काम प्रभावित हो रहे हैं। रजिस्ट्री से लेकर जमीन बंटवारा, प्रमाण पत्रों को प्रमाणित करने का काम प्रभावित चल रहा है। सभी जिलों में पटवारी लघु सचिवालयों के बाहर धरने दे रहे हैं। द रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान जयबीर चहल ने कहा कि सरकार पटवारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है। इससे पहले, तीन से पांच जनवरी तक हड़ताल रखी थी। अब आठ से दस जनवरी तक हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये से लग रहा है कि वह बात सुनने को तैयार नहीं है, इसलिए अगर बुधवार शाम तक उनकी मांगों को लेकर सरकार की तरफ कोई न्योता नहीं आता है तो हड़ताल को 12 जनवरी तक बढ़ाया जाएगा।
ये हैं मांगें
वेतन विसंगति को दूर किया जाए।
नायब तहसीलदारों की विभागीय परीक्षा जल्द कराई जाए।
पटवारियों के खाली पदों को भरा जाए।
पटवारियों की भर्ती हरियाणा कौशल निगम से न की जाए।
पटवारी के प्रशिक्षण समय को सर्विस में गिना जाए।