फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If the company did not remove the corporation removed the towers of Airtel

कंपनी ने नहीं हटाए तो निगम ने हटवाए एयरटेल के टॉवर

Mon, 03 Aug 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
If the company did not remove the corporation removed the towers of Airtel
चंडीगढ़। बिना नगर निगम की अनुमति लिए शहर में लगे एयरटेल कंपनी के चार टॉवर निगम की टीम ने रविवार सुबह हटाना शुरू कर दिए। इन्हें हटाने के लिए निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया था। 23 जुलाई तक टॉवर न हटाने पर निगम ने खुद ही इन्हें हटाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि एयरटेल कंपनी ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक एलांते मॉल के सामने पार्किंग में, हिंद मोटर्स के पास, सेक्टर 28 और किशनगढ़ गांव के सामुदायिक केंद्र में मोबाइल टॉवर लगाए हुए हैं। कंपनी ने इनकी अनुमति निगम से नहीं ली है। चारों मोबाइल टॉवर को हटाने के लिए पिछले साल सितंबर में निगम ने कंपनी को कहा था या फिर जब से टॉवर लगाए हैं, तब से निगम को प्रति मोबाइल टॉवर का किराया देना होगा। साथ ही उतने दिनों का जुर्माना अलग से देना होगा। अनुमति लेने के बाद कंपनी को प्रत्येक मोबाइल टॉवर का लोकेशन के हिसाब से 5 लाख रुपये सालाना किराया देना था। कंपनी ने निगम की चेतावनी को अनसुना किया तो निगम ने नोटिस जारी कर टॉवर हटाने के लिए कहा। जब कंपनी ने टॉवर नहीं हटाए तो रोड डिवीजन नम्बर 3 की टीम ने टॉवर हटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed