फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If the animal was accused of stealing honey

पशु चोरी का आरोप लगाया तो दी जान

Sat, 11 Oct 2014 11:22 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 11 Oct 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
लाडवा। सलेमपुर गांव में एक व्यक्ति ने उत्पीड़न के चलते फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गांव के एक व्यक्ति ने उस पर भैंस चोरी का आरोप लगा थाने में शिकायत की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक गांव में ही दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था।

पुलिस को की शिकायत में सलेमपुर निवासी पालो देवी ने कहा कि गांव के ही जरनैल सिंह की लगभग एक माह पहले भैंस चोरी हो गई थी।

जरनैल सिंह ने गांव के ही रहने वाले रणजीत के कहने पर उसके पति कर्मचंद पर भैंस चोरी का आरोप लगाकर उसे तंग करना शुरू कर दिया।

यही नहीं 9 अक्तूबर को तो जरनैल सिंह ने उसके पति कर्मचंद पर चोरी का आरोप लगाते हुए लाडवा थाने में भी शिकायत कर दी।

लगातार जारी उत्पीड़न व चोरी के आरोप को उसका पति सहन नहीं कर पाया और शुक्रवार शाम को उसने गांव में ही एक खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पालो देवी का कहना है कि भैंस चोरी के बाद से ही जरनैल सिंह व अन्य उसे इतना तंग कर रहे थे कि वह हर समय परेशान रहने लगा था।

इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे पर लटके कर्मचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने लाडवा थाने में पालो देवी की शिकायत पर सलेमपुर गांव के जरनैल सिंह व रणधीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed