फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If someone other than the operator enters the wireless room, action will be taken

वायरलेस रूम में ऑपरेटर के अलावा कोई और घुसा तो होगी कारवाई

Tue, 07 Dec 2021 07:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
If someone other than the operator enters the wireless room, action will be taken
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 थाने के अंदर महिला सिपाही से यौन उत्पीड़न की घटना के बाद वायरलेस रूम में आम नागरिक और पुलिस कर्मचारियों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अब से वही पुलिसकर्मी जाएगा, जिसकी ड्यूटी है।
विज्ञापन

एसएसपी कुलदीप चहल ने सभी डीएसपी, एसएचओ, इंस्पेक्टरों व अन्य यूनिटों के अधिकारियों को इन आदेशों की पालना करवाने के सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने लिखा कि यदि कोई पुलिस कर्मचारी आदेशों की पालना नहीं करेगा तो उसके खिलाफ विभागीय जांच जाएगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में तैनात महिला कांस्टेबल ने शिकायत दी थी कि 22 नवंबर को उसकी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक थाने में ड्यूटी थी। वह थाने में ऑपरेटर रूम में ड्यूटी कर रही थी। थाने में सफाई कर्मचारी का काम करने वाला मोनू दोपहर करीब सवा दो बजे उनके रूम में बर्तन धोने के बहाने घुसा और महिला कांस्टेबल को देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। युवक की गंदी हरकतें देख महिला सिपाही ने जोर से चीख मारी। उसके बाद आरोपी हंसते हुए कमरे से बाहर चला गया। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने 112 नंबर पर कॉल कर बाहर से पुलिस बुलाई। घटना की सूचना मिलने के बाद पीसीआर के दो अधिकारी पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed