फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If Navjot Singh Sidhu will joins Aam Aadmi Party I will welcome says Bhagwant Mann

पंजाब : भगवंत मान बोले- नवजोत सिद्धू आप में शामिल होंगे तो करूंगा स्वागत, सीएम पद पर कही बड़ी बात

Tue, 13 Apr 2021 07:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Apr 2021 07:09 PM IST
सार

सिद्धू को सीएम बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि अब तक तो सिद्धू पार्टी में आए ही नहीं हैं। जब वह पार्टी में आएंगे तो पार्टी फैसला करेगी। भगवंत मान श्री आनंदपुर साहिब जाते वक्त रोपड़ में आम आदमी पार्टी के नेता नरिंदर शेरगिल के फार्म हाउस पर रुके थे। 

विज्ञापन
If Navjot Singh Sidhu will joins Aam Aadmi Party I will welcome says Bhagwant Mann
रोपड़ पहुंचे भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने कहा कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू आप में शामिल होते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे। सिद्धू को सीएम बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि अब तक तो सिद्धू पार्टी में आए ही नहीं हैं। जब वह पार्टी में आएंगे तो पार्टी फैसला करेगी। भगवंत मान श्री आनंदपुर साहिब जाते वक्त रोपड़ में आम आदमी पार्टी के नेता नरिंदर शेरगिल के फार्म हाउस पर रुके थे। 

विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव से पहले और पंजाब से ही देगी। उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा और कहा कि चार साल में कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में पांच बार ही दौरे पर आए हैं। पहली बार वह मानसा गए थे, दूसरी बार वह अपनी माता जी के भोग पर पटियाला गए थे, तीसरी बार उन्होंने माइनिंग के गड्ढे देखने के लिए हवाई दौरा किया। 
विज्ञापन


चौथी बार वह माझे में शराब पीने से मरे लोगों के पास गए थे। पांचवीं बार वह करतारपुर कॉरिडोर खुलने पर आए थे। कैप्टन पंजाब में आने के बजाय हिमाचल के पहाड़ों की सैर ही करते रहे हैं। वहीं सुखबीर बादल खुद को ही मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं जबकि उनके नाम का प्रस्ताव रखने वाला और प्रस्ताव की ताईद करने वाला पार्टी का कोई नेता ही नहीं है। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने सुखदेव सिंह ढींढसा से समझौता करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अब तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ है। लोगों की राय लेने के बाद ही किसी को पार्टी की टिकट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed