{"_id":"7ceb0c9c598f3a50e177fd4f420ad750","slug":"if-jaitley-win-amritsar-will-win-manoj-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली जीतेंगे तो अमृतसर जीतेगा : मनोज तिवारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली जीतेंगे तो अमृतसर जीतेगा : मनोज तिवारी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 22 Apr 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी कलाकार व बीजेपी के दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा कि अरुण जेटली की जीत ही अमृतसर की असली जीत है।
विज्ञापन
इस बार देश निर्माण के लिए वोट करें और अपने कर्तव्य के बदले हक पाएं। तिवारी बटाला रोड पर प्रवासी सेल की ओर से आयोजित रैली में बोल रहे थे।
इस दौरान जेटली ने कहा कि पंजाबियों और गुजरातियों की तरह ही पूर्वांचल के लोग अपनी मेहनत के बल पर हर स्थान पर पहुंच रहे हैं और एनडीए सरकार आने पर उन्हें उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस अवसर पर राज्यसभा के उपनेता रविशंकर प्रसाद भी उपस्थित थे।
इस दौरान तिवारी ने गीतों के माध्यम से जहां कांग्रेस पर कटाक्ष किए वहीं लोगों से अपील भी सुरों में की। उन्होंने कहा कि इस बार देश निर्माण के लिए वोट करें और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं।
विज्ञापन
उन्होंने अमृतसर की जनता से अपील करते हुए कहा कि जेटली जीतेंगे तो अमृतसर की जीत होगी और दिल्ली में वह अमृतसर की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी में आए हैं तो इसमें जेटली का बहुत सहयोग है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार का जंगलराज जेटली के प्रयासों से ही खत्म हुआ है और अब अमृतसर भी जेटली जैसे अच्छे इंसान और एक वरिष्ठ नेता को वोट देकर संपूर्ण विकास की राह पर चलेगा।
जेतली ने कहा कि प्रवासी अपनी मेहनत पर हर स्थान पर तरक्की कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी और एनडीए की सरकार आने पर इनकी तरक्की के लिए खास प्रयास किए जाएंगे।