{"_id":"5b5757994f1c1b47748b6a83","slug":"if-found-larva-of-dengue-mosquito-first-notice-then-cut-into-invoices","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधानः अगर मिला डेंगू मच्छर का लारवा तो पहले नोटिस, फिर कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानः अगर मिला डेंगू मच्छर का लारवा तो पहले नोटिस, फिर कटेगा चालान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ डेंगू का सीजन भी शुरू हो चुका है। डेंगू के रोकथाम के लिए नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) ने कमर कस ली है और इस बार कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। मच्छरों के पैदा होने की स्थिति व लारवा मिलने पर अब तक दो हजार से ज्यादा नोटिस और 18 को शोकॉज नोटिस दिया जा चुका है। इसके अलावा आठ चालान भी इश्यू किए जा चुके हैं।
एनवीबीडीसीपी के अधिकारी के मुताबिक पिछली बार तक लारवा मिलने पर चेतावनी दी जाती थी मगर इस बार नोटिस के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही चालान किए जा रहे हैं। अब तक डेंगू के 12 और चिकनगुनिया दो केस सामने आए हैं। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि डेंगू को रोकने का सबसे सही तरीका यही है कि उसके मच्छरों के पनपने से रोका जाए। इसमें विभाग के साथ लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है। वे घर व आस-पास पानी इकटठ न होने दें।
सबसे ज्यादा इन जगहों पर नोटिस
जगह नोटिस
मनीमाजरा 417
इंदिरा कालोनी 227
धनास 214
मौलीजागरां 198
रामदरबार 176
सेक्टर 45 148
सेक्टर 8,35,49 100
सेक्टर नौ की सरकारी भवनों को शोकॉज नोटिस
पिछले हफ्ते (एनवीबीडीसीपी) के अधिकारियों ने सेक्टर नौ स्थित सरकारी भवनों का दौरा कर लारवा की जांच की। लगभग सभी भवनों में चल रहे कूलरों में लारवा व मच्छरों के पैदा होने की स्थिति बन रही थी। इन सभी सरकारी भवनों को शोकॉज नोटिस देकर जवाब मांगा है। इन बिल्डिंगों में मुख्य रूप से सेक्टर नौ मिनी सचिवालय, हाउसिंग बोर्ड, केंद्रीय सदन, पुलिस हेडक्वार्टर सहित अन्य बिल्डिंग शामिल हैं। इसके साथ ही सख्त हिदायत भी दी गई है कि इन कूलर को साफ रखें।

ऐसे बचे डेंगू बुखार से-
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें
कूलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य निकालें और रगड़कर साफ करें
घर की छतों पर बेकार बर्तन, टिन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले, ड्रम इत्यादि न फेंकें
छत पर बनी पानी की टंकी की ढक्कन लगाकर बंद रखें
जमीन के अंदर बनी पानी की हौदी को हर हफ्ते साफ करें
घर में रखे गमलों, बोतलों में लगाए गए पौधों के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें
बुखार आने पर तुरंत निकट की डिस्पेंसरी या अस्पताल में संपर्क करें
गंबूजिया मछली खा जाती है लारवा, मुफ्त में चाहिए तो करें संपर्क
मच्छरों के लारवा से निपटने के लिए गंबूजिया मछली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सेक्टर नौ स्थित (एनवीबीडीसीपी) के कार्यालय पर संपर्क कर इसे मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय के नंबर 172-2740408 पर कॉल कर सकते हैं। मलेरिया व डेंगू के मच्छर घर के आसपास ठहरे पानी में पनपते हैं। गंबूजिया मछली इन मच्छरों के लारवा को खा जाती है। घर के अंदर या इलाके में फोगिंग व स्प्रे के लिए भी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।