फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If AAP win all 13 seats, I will retire from politics said Raja Vading

Punjab: कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग का बड़ा बयान बोले- आप सभी 13 सीटों जीतती है तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा

Tue, 23 Apr 2024 06:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 06:14 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अगल चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
If AAP win all 13 seats, I will retire from politics said Raja Vading
अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी 13 सीटें हासिल कर लेती हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। यह बयान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने दिया है। वड़िंग ने कहा कि आप के सभी 13 सीटें हासिल करने के दावे की करारी हार होगी, जिससे नतीजों के सामने आने पर उन्हें जनता का सामना करने में मुश्किल हो सकती है। इस तरह के दुस्साहसिक दावों के लिए ठोस उपलब्धियों और काम करने की आवश्यकता थी, जिसमें आप पिछले दो वर्षों में पंजाब में अपने कार्यकाल के दौरान विफल रही है। 
विज्ञापन


वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की 13-0 बयानबाजी, बीजेपी की 400 पार की जुमलेबाजी के समान है, जिससे चुनाव में उन्हें निराशा ही हासिल होगी। आप के शासन में ठोस प्रगति के अभाव और विभिन्न क्षेत्रों में जनता की नाराजगी ने उम्मीदवारों की चुनौतियों को बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी का नारा बदलाव लाना था पर पंजाब के मतदाताओं ने इस बदलाव का नकारात्मक प्रभाव बीते दो साल में देख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed