फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Identification of adulteration in food items before Diwali: Awareness camp organized in Chandigarh

Festival Season: दिवाली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान: चंडीगढ़ में जागरूकता शिविर आयोजित

Sun, 27 Oct 2024 09:59 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 27 Oct 2024 09:59 AM IST
सार

सुखविंदर सिंह ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अब विभिन्न खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए अलग-अलग महीने तय किए हैं।

विज्ञापन
Identification of adulteration in food items before Diwali: Awareness camp organized in Chandigarh
जागरूकता शिविर - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली के त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को सेक्टर 44 के पार्क में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विभाग के हस्ताक्षरी अधिकारी सुखविंदर सिंह ने लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


मिलावट की लाइव टेस्टिंग
टीम ने मौके पर लाइव परीक्षण कर लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने के तरीके बताए। पनीर, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच कैसे करें, इसका प्रदर्शन भी किया गया। 
विज्ञापन


मौसम आधारित जांच नीति
सुखविंदर सिंह ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अब विभिन्न खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए अलग-अलग महीने तय किए हैं। अप्रैल से जून तक डेयरी उत्पाद, जुलाई से सितंबर तक तेल और फैट, अक्तूबर से दिसंबर तक मिठाइयां, और जनवरी से मार्च तक दाल और आटे से बने उत्पादों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें मिलावट की पहचान

पनीर में मिलावट की पहचान
पनीर के टुकड़े को मैश करके उसमें टिंचर आयोडीन की एक चुटकी मिलाएं। यदि पनीर का रंग बदलने लगे, तो वह मिलावटी हो सकता है।

दूध की 37 सेकेंड में जांच
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में मात्र 37 सेकेंड में कच्चे दूध की जांच की जा सकती है।

20 रुपये में जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल टेस्टिंग टीम 20 रुपये में 14 प्रकार के खाद्य पदार्थों की जांच कर रही है।

खाद्य शिकायत कैसे करें
यदि किसी को खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत करनी हो, तो 102 या 0172-2752128 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, Email-foodcomplaintchandigarh@gmail.com या समर्पक पोर्टल (sampark.chd.nic.in) पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

मोबाइल टेस्टिंग वैन का शेड्यूल
 केंद्र                        दिन
सिविल अस्पताल सेक्टर 22| सोमवार 
सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर 8  मंगलवार
सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर 40  बुधवार 
सिविल अस्पताल सेक्टर 45  वीरवार 
सिविल अस्पताल मनीमाजरा    शुक्रवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed